Logo
Breaking News Exclusive
CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो

: Jitan Ram Majhi: बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी का विवादित बयान, बोले- अमीरों के यहां पोस्टकार्ड से पैदा होते हैं बच्चे

News Desk

News Desk / Mon, Feb 27, 2023

Jitan Ram Majhi: बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी का विवादित बयान, बोले- अमीरों के यहां पोस्टकार्ड से पैदा होते हैं बच्चे

गया। हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के संरक्षक और बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने गरीबों के यहां ज्यादा जनसंख्या के मसले पर बोलते हुए अपने बोल बिगाड़ लिए। बिहार के गया में गरीब जगाओ रैली में जीतन राम मांझी ने कहा कि गरीब अपनी पत्नी और परिवार के साथ रहते हैं। ऐसे में उनके संबंध बनते हैं और बच्चे पैदा होते हैं। वहीं, अमीर लोग दार्जिलिंग में रहते हैं। पत्नी शिमला में रहती है। उनके यहां बच्चे पोस्टकार्ड से पैदा होते हैं। इसी वजह से गरीबों की संख्या ज्यादा बढ़ती है। जीतन राम मांझी ने इसके लिए बिहार विधानसभा में एक पूर्व सीएम और विधायक के बीच बातचीत का भी हवाला दिया। सुनिए जीतन राम मांझी का विवादित बयान।

जीतन राम मांझी अभी बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन के साथ हैं। पहले वो एनडीए के साथ हुआ करते थे। पहले भी जीतन राम मांझी विवादित बयान देते रहे हैं। उन्होंने कहा था कि वो राम को नहीं मानते हैं। जीतन राम ने भगवान राम को काल्पनिक बताय था और कहा था कि मूर्ति पूजते हैं, देवता पूजते हैं। इस वजह से वो आस्था हैं। जीतन राम मांझी ने ब्राह्मणों के बारे में भी विवादित बयान दिया था। इस बयान पर काफी हंगामा मचा था। जीतन राम ने कहा था कि आजकल हमारे गरीब तबके में धर्म की परायणता ज्यादा आ रही है। सत्यनारायण पूजा का नाम हम नहीं जानते थे, लेकिन साला अब हम लोगों के हर टोला में उनकी पूजा हो रही है। पंडितों को गाली देते हुए जीतन राम मांझी ने कहा था कि ये आते हैं और कहते हैं कि हम खाएंगे नहीं, हमको नकद ही दे दीजिए।

jitan ram majhi 1

ब्राह्मणों के बारे में ये विवादित बयान देकर जब जीतन राम मांझी घिरे, तो बाद में कहा कि वो कुछ और कहना चाहते थे। ब्राह्मणों की बेइज्जती करने का उनका इरादा नहीं था। एक बार जीतन राम ने कहा था कि देश के तीन युवराज राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और चिराग पासवान लगता है बाहर हनीमून मनाने जाते हैं।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन