Logo
Breaking News Exclusive
CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो

: Mayawati On Mafia Ateeq: उमेश पाल हत्याकांड पर मायावती ने सपा को घेरा, बोलीं- माफिया अतीक को इन्होंने ही बनाया था सांसद-विधायक

News Desk

News Desk / Sun, Feb 26, 2023

Mayawati On Mafia Ateeq: उमेश पाल हत्याकांड पर मायावती ने सपा को घेरा, बोलीं- माफिया अतीक को इन्होंने ही बनाया था सांसद-विधायक

लखनऊ। यूपी के प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या के मामले में बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) को घेरा है। मायावती ने ये भी कहा है कि उमेश की हत्या में अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन और बेटों का नाम आया है। अगर जांच में पता चला कि इनपर लगे आरोप सही हैं, तो बीएसपी से शाइस्ता परवीन को निकाल दिया जाएगा। मायावती ने सपा पर आरोप लगाया और कहा कि सबको पता है कि अतीक अहमद सपा का ही प्रोडक्ट है। सपा से ही वो सांसद और विधायक रहा है। राजू पाल की पत्नी भी बीएसपी से उस सपा में चली गई हैत जिसे वो अपने पति की हत्या का मुख्य दोषी बताती थी।

मायावती ने आगे कहा है कि उमेश पाल की हत्या की आड़ में सियासत करना ठीक नहीं है। उन्होंने आगे कहा है कि बीएसपी की तरफ से किसी भी अपराध की सजा अपराधी के परिवार या समाज के किसी निर्दोष को नहीं दी जाती। साथ ही बीएसपी सुप्रीमो ने ये भी कहा है कि उनकी पार्टी किसी भी जाति और धर्म के आपराधिक तत्व को बढ़ावा नहीं देती है। बता दें कि माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन ने पिछले साल ही बीएसपी ज्वॉइन की थी। बताया जा रहा था कि वो प्रयागराज के मेयर का चुनाव लड़ना चाहती है।

शनिवार को उमेश पाल की हत्या के मामले में विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ और सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बीच जुबानी जंग हुई थी। योगी ने कहा था कि सपा ने ही माफिया अतीक अहमद को पाला पोसा। इस पर अखिलेश ने आरोप लगाया था कि बीएसपी से मित्रता होने की वजह से सीएम योगी उसका नाम नहीं ले रहे हैं। इसके बाद अब मायावती ने अखिलेश पर अतीक अहमद को संरक्षण देने का आरोप लगाया है। इस पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया अभी नहीं आई है।


Source link

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन