: शादी के लिए कोर्ट आए युवक को वकीलों ने पीटा: MP में लव जिहाद के आरोप में पिटाई, हिंदू लड़की के साथ आया था
युवक वकीलों से कर रहा था बहस
दरअसल, शुक्रवार शाम को कोर्ट में वकीलों की हड़ताल के चलते पहले से ही बहस और तर्क-वितर्क का काम ठप था। वकील अपने चैंबर में बैठकर पुरानी फाइलें निपटा रहे थे। इसी बीच एक मुस्लिम युवक ब्राह्मण युवती को लेकर वकील के चैंबर में पहुंचा। वकील ने उससे कहा कि स्टांप पेपर पर शादी पूरी तरह से प्रतिबंधित है।
इस पर वह वकीलों से बहस करने लगा। आधार कार्ड से हुई पहचान वकीलों को शक हुआ तो उन्होंने युवक से उसका आधार कार्ड मांगा। आधार कार्ड देखने पर पता चला कि वह मुस्लिम समुदाय से है। इसके बाद अन्य वकील वहां पहुंच गए और उसकी पिटाई शुरू कर दी।
MP के 89 हजार विद्यार्थियों को मिले लैपटॉप: CM ने कहा- हर किसी के जीवन में पेपर प्रयास जरूरी, छात्रों ने कहा- लैपटॉप से पढ़ाई में मिलेगी मदद
टीआई ने लड़के-लड़की को थाने भेजा
जब लड़के की पिटाई हो रही थी, तभी किसी ने सीएसपी रितु उपाध्याय को पूरी घटना की जानकारी दी। सीएसपी ने तत्काल सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू को मौके पर भेजा। टीआई सरकारी वाहन छोड़कर स्कूटर से वहां पहुंचे। उन्होंने लड़के-लड़की को भीड़ से बाहर निकाला। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।
तथ्यों के आधार पर होगी कानूनी कार्रवाई
सिविल लाइन थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि लड़का-लड़की शादी करने कोर्ट परिसर पहुंचे थे। विवाद की स्थिति बनी तो पुलिस उन्हें थाने ले गई। लड़के का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। जो तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी
शहडोल में जमीन विवाद में देवर की घिनौनी हरकत : आंगन में काम कर रही भाभी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए वायरल; दीवार की आड़ से की थी रिकॉर्डिंग
MP में SDO के पास मिली 7.60 करोड़ की संपत्ति : 2.52 किलो सोना, ₹26 लाख कैश और 3 करोड़ के रिसॉर्ट-विला, आय से 560% अधिक संपत्ति का खुलासा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन