: MP BJP से CM फेस गोपाल भार्गव ? कार्यक्रम में इशारों इशारों में कह दी सीक्रेट बात, मुख्यमंत्री की रेस में 5 सियासी चेहरे
MP Assembly Elections 2023: मध्य प्रदेश में बीजेपी ने सीएम प्रोजेक्ट (MP BJP CM Face Minister Gopal Bhargav video viral) न करके और तीन-चार बड़े नेताओं को मैदान में उतारकर पार्टी में सीएम के लिए अंदरूनी लड़ाई शुरू कर दी है.
MP में कौन होगा कांग्रेस का CM फेस ? रणदीप सुरजेवाला ने इस नेता का लिया नाम, सियासी गलियारे में मची खलबली MP BJP CM Face Minister Gopal Bhargav video viral एमपी के सबसे वरिष्ठ विधायक और पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव अब सीएम की रेस में शामिल हो गए हैं. उनकी उम्मीदवारी के एक कार्यक्रम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. भार्गव ने इशारों-इशारों में सीएम बनने की इच्छा जाहिर कर दी है. Minister Gopal Bhargav MP BJP CM Face Statment video viral उन्होंने कहा कि मेरे गुरु जी ने कहा- एक चुनाव और लड़ो. गुरु का आदेश आया है तो शायद उनकी कोई इच्छा होगी. यह वचन परमेश्वर की ओर से आया है. मंत्री गोपाल भार्गव सागर जिले की रहली सीट से लगातार 8 बार विधानसभा चुनाव जीत चुके हैं. वे कमल नाथ सरकार के दौरान नेता प्रतिपक्ष थे. भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए गोपाल भार्गव गुरुवार को सागर के रहली स्थित प्रसिद्ध देवी सिद्ध पीठ टिकिटोरिया धाम में रोपवे के भूमि पूजन कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जिसका वीडियो शनिवार (7 अक्टूबर) को सामने आया. भूमिपूजन कार्यक्रम में उन्होंने कहा- 'मैं परेशान होता रहा, तब गुरु जी ने कहा कि जब इतना परेशान हो तो एक बार फिर चुनाव लड़ लो. उन्होंने आगे कहा कि यह आखिरी चुनाव होगा. जो भी गुरु का आदेश है तो मुझे भी जरूर लगा कि इस बार चुनाव हो रहा है. किसी को मुख्यमंत्री के तौर पर पेश नहीं किया जा रहा है. यह नहीं बताया जा रहा है कि हम किसे मुख्यमंत्री बनाएंगे. शायद किस्मत में कुछ लिखा है जब गुरु का आदेश आया है तो यह संभव है और मुझे भी लगा कि गुरु की कोई इच्छा होगी. यह वचन परमेश्वर की ओर से आया है। गोपाल भार्गव ने कहा कि ऐसा नहीं है कि मेरी कोई चाहत है. क्योंकि लोगों को सरपंच बनने की चिंता है, पार्षद बनने की चिंता है. भगवान ने मुझे सब कुछ बनाया है. नगर पालिका अध्यक्ष बनाया गया. इतने वर्षों तक विधायक बने रहे. इतने वर्षों तक मुझे मंत्री बनाने और उसके ऊपर सबसे बड़ा पद जो मुख्यमंत्री के बराबर होता है, उसके बाद मुझे विपक्ष का नेता बनाया गया. बाद में जब सरकार बदली तो मुझे लगता था कि मुझे विपक्ष का नेता बनाया गया है, जो सीएम के बराबर का पद है. शायद किस्मत में कुछ लिखा है.
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
13 नवंबर 2026 को क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ? : Heinz von Foerster की रिसर्च से दहशत, अनंत आबादी की सीक्रेस लीक; जानिए Doomsday Prediction Fact Check ?
दिवाली की रात आग से देशभर में 23 लोग जिंदा जले : MP में सबसे ज्यादा 13 की जान गई, कटनी-सिवनी में दो परिवार उजड़े; महाराष्ट्र में एक परिवार के 6 की मौत
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
Stock Market Crash History : 2026 में 80 लाख करोड़ स्वाहा, अकेले मार्च ने निगले 51 लाख करोड़; बाजार में कब-कब मची ऐसी तबाही?
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन