: MP में कौन होगा कांग्रेस का CM फेस ? रणदीप सुरजेवाला ने इस नेता का लिया नाम, सियासी गलियारे में मची खलबली
MP Assembly Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच मध्य प्रदेश प्रभारी और कांग्रेस महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने उन सभी सवालों पर विराम लगा दिया जो चुनाव में कांग्रेस के चेहरे को लेकर उठ रहे थे. सुरजेवाला ने कहा कि जो व्यक्ति पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष होता है, वह स्वाभाविक रूप से पार्टी का चेहरा होता है.
इशारों-इशारों में किया कमलनाथ का समर्थन दरअसल, रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ये बयान कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक के बाद दिया. कांग्रेस महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के लिए प्रदेश अध्यक्ष कमल नाथ के नाम का समर्थन किया. MP Congress CM Face Kamal Nath उन्होंने कहा कि जो पार्टी की राज्य इकाई का अध्यक्ष होता है, वह स्वाभाविक रूप से उसका चेहरा होता है. सुरजेवाला से मध्य प्रदेश में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के चेहरे के बारे में पूछा गया था. सीएम चेहरे की आधिकारिक घोषणा नहीं आपको बता दें कि कांग्रेस ने आधिकारिक तौर पर मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है, लेकिन कमलनाथ इसके लिए सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं. Randeep surjevala mp cm face Kamal Nath statement पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी कमल नाथ के नाम की वकालत की है. इन सभी बयानों से कयास लगाए जा रहे हैं कि अगर मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो कमलनाथ मुख्यमंत्री बन सकते हैं. बैठक में 140 नामों पर चर्चा हुई उधर, केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में कांग्रेस ने 140 नामों पर चर्चा की. दिल्ली में हुई इस बैठक के बाद पीसीसी चीफ कमलनाथ ने कहा कि आज की बैठक में 130 से 140 उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा हुई. 6 दिन के अंदर सूची हो सकती है जारी सुझाव सुनने के बाद हम दोबारा बैठक बुलाएंगे. नामों को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है. आने वाले छह-सात दिनों में पहली सूची की घोषणा हो सकती है. [caption id="attachment_36111" align="alignnone" width="400"]
Kamal Nath[/caption]
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
वैभव सूर्यवंशी ने एक ही मैच में तोड़े 6 रिकॉर्ड : सबसे तेज 100, 150, 200 रन बनाए; लिस्ट-A क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के भी लगाए
वैभव के लिए ये क्रिकेट था या वीडियो गेम? : 53 गेंदों में 28 छक्के, 7 चौके लगाकर बनाए 204 रन; 52 गेदों में डबल सेंचुरी, 15 साल के सूर्यवंशी ने तोड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड
जेन्सन हुआंग फिर एनवीडिया CEO बने : 11 दिन पहले चीनी महिला से रिश्ते के चलते इस्तीफा दिया; कंपनी के शेयर 31% उछले
2035 में दुनिया का सबसे बड़ा धर्म बनेगा इस्लाम ? : मुस्लिम आबादी की रफ्तार हिंदू और ईसाइयों से तेज कैसे; जानिए 1400 साल में कैसे हुआ इतना विस्तार ?
क्या AI इंसानों को गुलाम बना सकता है ? : अगले 3 साल में AI इंसानों को मिटा सकता है; Geoffrey Hinton की भविष्यवाणी से दहशत !
13 नवंबर 2026 को क्या खत्म हो जाएगी दुनिया ? : Heinz von Foerster की रिसर्च से दहशत, अनंत आबादी की सीक्रेस लीक; जानिए Doomsday Prediction Fact Check ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन