: डिंडौरी में जनमन योजना के लाभार्थियों की चेहरे पर छाई खुशियां: समनापुर में 489 हितग्राहियों के पक्के आवास स्वीकृत, 3 किस्तों में दी जाएगी राशि
13 ग्राम पंचायतों के 489 हितग्राही लाभांवित
सीईओ सीपी साकेत ने बताया कि पीएम जनमन योजना के तहत 13 ग्राम पंचायतों के 489 हितग्राहियों के नाम से पक्के आवास स्वीकृत किया गया है। जनमन योजना से बैगा परिवारों को लाभांवित किया गया है। इनमें से ग्राम पंचायत पड़रिया माल 2 में 101,समनापूर में 83, देवलपर में 63,लदवानी में 63,किवाड़ रैयत में 52, छांटा में 45,नान डिंडौरी में 24, मोहती रैयत में 20, सरईमाल में 13,जताडोंगरी में 9, बंजरा में 7,जाड़ासुरंग में 3, मझगांव में 1 हितग्राहियों को लाभांवित किया गया है।
24 हितग्राहियों के दस्तावेतों में त्रुटि
बताया गया कि 489 हितग्राहियों में से 465 लोगों के खाते में ही आवास की पहली किस्त जारी की गई है,24 ऐसे हितग्राही हैं,जिनके दस्तावेतों में त्रुटि है। किसी हितग्राही के खाता रिजेक्ट तो किसी के खाता बंद, आर्डरशीट नहीं खुल रहें है। वहीं अनफ्रिज के लिये भेजे गयें है, जिन्हें दुरूस्त कराने की कार्य शुरू कर दिया गया है।
3 किस्तों में दी जाएगी राशि
जानकारी के अनुसार जनमन योजना के तहत स्वीकृत पक्के मकानों की स्वीकृति राशि 2 लाख रु है। पक्के मकान की निर्माणवार किस्त जारी की जाएगी। फिलहाल 465 हितग्राहियों के खाते में पहली किस्त पलैंथ निर्माण के लिये 50 हजार रु जारी कर दी गई है,इसके बाद दो किस्तों में 75 - 75 हजार रु दी जाएगी।
कुछ लोगों की दस्तावेजों में त्रृटि
सीईओ सीपी साकेत, जनपद पंचायत समनापुर ने बताया कि पीएम जनमन योजना से 489 हितग्राही लाभांवित हुयें है,465 लोगों के पक्के मकान का निर्माण कराना शुरू हो गया है। वहीं कुछ लोगों की दस्तावेजों में त्रृटि है, जिन्हें सुधारा जा रहा है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष समनापुर हेमसिंह राजपूत ने कहा कि सरकार के द्वारा बैगा परिवारों को किसी प्रकार की समस्याओं का सामना करना न पड़े। इसके लिये हर संभव प्रयास किया जा रहा है,इस उद्देश्य से पीएम जनमन योजना प्रारंभ की गई है। जनमन योजना के तहत लाभांवित हितग्राहियों का पक्के मकान का सपना साकार हो रहा है। अभी भी कई हितग्राहियों के दस्तावेजों में त्रुटि की जानकारी मिली है,जिन्हें जल्द ही दुरूस्त कराकर पक्के आवास का निर्माण कार्य प्रारंभ करा दिया जायेगा।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
पुष्पराजगढ़-कोतमा और अनूपपुर में 40,570 वोटर के नाम कटे : कांग्रेस ने कहा- सत्ता के नशे में चूर BJP; विलोपन का आधार सार्वजनिक करने की मांग, 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली
अमरकंटक में 60 हजार साल के पेड़ों पर संकट : साल बोरर कीट के प्रकोप के बाद 9,535 संक्रमित पेड़ों की कटाई शुरू; जानिए कहां भेजी जाएगी लकड़ियां
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन