Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि गरियाबंद कलेक्टर ने कराया था सील, फिर खुला; संचालक बोला- अनुमति क्यों दिखाऊं ? 41वें चक्रधर समारोह में श्रीकृष्ण-राधा के होली-रास ने बांधा समां; 4 साल की उम्र से सीख रहीं कथक पास्टर के घर जुटी केरल समेत कई राज्यों की भीड़; पुलिस ने 55 लोगों की लिस्ट बनाई बारिश से बचने पेड़ के नीचे छिपे थे 2 चरवाहे, गाज गिरने से दोनों की मौत गरियाबंद में 36 परिवारों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, बोले-जल-जंगल-जमीन नहीं छोड़ेंगे मां नर्मदा की महाआरती; साल, रुद्राक्ष और अर्जुन समेत 376 पौधे रोपे गए Abhishek Sharma का तूफानी शतक, Rohit Sharma का रिकॉर्ड तोड़ा; भारत ने Powerplay में बनाए 100 रन अबू धाबी में फिर सजेगा बॉलीवुड का मेला; जानिए Date, Venue, Tickets और कौन-कौन स्टार्स आएंगे 2 लाख रुपए में 4 क्विंटल की मूर्ति बनी, 1300 किमी पिकअप चलाकर पहुंचे मुंबई कुकी-नगा तनाव के बीच ₹450KG बिकी चीनी, 7 दिन से स्कूल-बाजार बंद; 6 की हत्या के बाद गांवों में आगजनी और अंधाधुंध फायरि

: डिंडोरी में लोकसभा चुनाव को लेकर हुई बैठक: पुलिस प्रेक्षक ने पुलिस अधिकारियों की ली मीटिंग, असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

MP CG Times / Mon, Apr 8, 2024

गणेश मरावी,डिंडौरी। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में मंडला संसदीय क्षेत्र के लिए नियुक्त पुलिस प्रेक्षक नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने पुलिस अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में डिंडोरी और शहपुरा विधानसभा क्षेत्र में निर्वाचन संबंधी तैयारियों की जानकारी ली है। बैठक का आयोजन पुलिस कण्ट्रोल रूम के सभाकक्ष में किया गया।कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी विकास मिश्रा और पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह ने जिले में निर्वाचन की तैयारियों से पुलिस प्रेक्षक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी को अवगत कराया है। एसपी ने दी तैयारियों की जानकारी पुलिस अधीक्षक वाहिनी सिंह ने प्रतिबंधतात्मक कार्रवाई, जब्ती प्रकरण, वारंट तामिली, लाइसेंसी आर्म्स, क्यूआरटी टीम, सवेंदनशील मतदान केंद्र, मतदान उपरांत सुरक्षा व्यवस्था, संचार प्लान, सीमावर्ती नाकाबन्दी, फ्लैग मार्च आदि कानून एवं व्यवस्था के अन्य मुद्दों पर निर्वाचन के दौरान जिले की तैयारी की जानकारी पुलिस प्रेक्षक त्रिपाठी को दी। असमाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश पुलिस प्रेक्षक नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने अधिकारियों को कहा कि निर्वाचन को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए राजस्व और पुलिस प्रशासन समन्वय के साथ कार्य करें। मतदान के पूर्व गड़बड़ी फैलाने वाले असामाजिक तत्वों पर सख्त निगरानी रखते हुए नियमानुसार कार्रवाई करें। संवेदनशील मतदान केंद्र पर विशेष रूप से कार्य करें, आवश्यकतानुसार कार्य बल की उपस्थिति सुनिश्चित करें। पुलिस प्रेक्षक नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी ने आचार संहिता का पालन करते हुए निर्वाचन में निष्पक्षता से चुनाव कराने के लिए सभी पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं दी। स्ट्रांग रूम का किया गया निरीक्षण इस बैठक के बाद पुलिस प्रेक्षक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी विकास मिश्रा ने शासकीय चंद्र विजय कॉलेज में जिला प्रशासन की निर्वाचन व्यवस्था स्ट्रांग रूम, मतगणना कक्ष, पर्यवेक्षक कक्ष, मतदान दलों की व्यवस्था आदि की जानकारी दी । जिस पर पुलिस प्रेक्षक नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं से संतुष्टि जाहिर की। निरीक्षण में ये रहे उपस्थित निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जग्गन्नाथ मरकाम, एसडीएम डिंडोरी रामबाबू देवांगन, एसडीएम शहपुरा अनुराग सिंह, एसडीओपी डिंडोरी के के त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन