: Chhindwara: टीचर्स डे पर पूर्व प्राचार्य को जेल, न्यायालय ने फ्लावरवेल स्कूल में गबन के मामले में सुनाई सजा
ख़बर सुनें
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के परासिया न्यायालय ने सोमवार को फ्लावरवेल स्कूल चांदामेटा के पूर्व प्राचार्य को गबन के मामले में जेल भेज दिया है। स्कूल सोसायटी ने न्यायालय में पूर्व प्राचार्य के खिलाफ गबन का केस लगाया है। मामले की सोमवार को न्यायालय ने पूर्व प्राचार्य एसके गांगुली को जेल भेजा है।पूर्व प्राचार्य गांगुली के खिलाफ न्यायालय में उस समय प्रकरण दायर किया गया था जब वे स्कूल में प्राचार्य के पद पर पदस्थ थे। उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट था। उन्होंने अग्रिम जमानत के लिए प्रयास किया था, लेकिन उन्हें अग्रिम जमानत नहीं मिल पाई थी। सोमवार को पेशी पर पुलिस उन्हें कोर्ट लेकर आई थी। धारा 409 के तहत उन पर प्रकरण दायर किया गया है। इसे सुनने का अधिकार नहीं होने से न्यायालय ने उनको जेल भेज दिया।
Source link
Tags :
संबंधित ख़बरें
लोको ट्रेन से टकराई पिकअप, एक की मौत, 6 घायल : अनूपपुर में फाटक नहीं होने से हादसा; अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाई से निकली थी
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
शहडोल में शस्त्र पूजन पर DIG की राइफल मिसफायर : फायरिंग के दौरान ट्रिगर दबाते ही आई सिर्फ क्लिक की आवाज; दूसरी INSAS से दागी गोली, वीडियो वायरल होने पर उठे सवाल
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
क्या सस्पेंड होंगे अनूपपुर कलेक्टर रहे हर्षल पंचोली? : IAS ने कौन सा कांड कर दिया, 500 केसों में गड़बड़ी, जानिए साहब की सीक्रेट कहानी ?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन