: जानते नहीं हो, पापा मंत्री हैं हमारे: MP में इस मंत्री के बेटे ने पुलिसकर्मी की वर्दी उतरवाने दी धमकी, जानें क्या है पूरा विवाद
वीडियो में दिख रहा है कि जब पुलिस अफसरों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की तो प्रबल और उसके साथी उनसे भिड़ गए। जब एक पुलिसकर्मी ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो प्रबल ने उन्हें धक्का दे दिया।
इस पूरे मामले में अभी तक मंत्री और उनके बेटे की तरफ से कोई बयान नहीं आया है। वहीं, कांग्रेस ने एक्स पर लिखा- भाजपा के राज में आम लोग मंत्रियों के बेटों का आतंक झेलने को मजबूर हैं। उनके बेटे कुर्सी की गर्मी का भरपूर इस्तेमाल दबंग तरीके से कर रहे हैं।
दिल्ली CM हाउस में अफसरों ने जड़ा ताला: मुख्यमंत्री Atishi का बाहर निकाला गया सामान, अफसरों ने बंगला कर दिया सील, जानिए क्या है पूरा मामला ?
प्रबल पटेल की कार डॉक्टर की बाइक से टकराई
सूत्रों के मुताबिक, प्रबल पटेल अपने एक दोस्त के साथ कार से जबलपुर के लेबर चौक से गुजर रहे थे। वहीं, मेडिकल कॉलेज में पदस्थ एक डॉक्टर अपनी मां के साथ बाइक पर जा रहे थे। प्रबल की कार उनकी बाइक से टकरा गई। डॉक्टर ने कहा- भीड़भाड़ वाले इलाके में इतनी तेज गाड़ी क्यों चला रहे हो?
80,000 घन मीटर रेत चोरी की इनसाइड स्टोरी: ‘मंत्री बंगले’ में लिखी स्क्रिप्ट, कौन करेगा खुदाई, कौन करेगा सप्लाई का सेट था सिस्टम, पढ़िए सफेद रेत की काली कहानी ?
इस पर प्रबल गुस्से में कार से उतर आया और डॉक्टर से बहस करने लगा। हंगामे की सूचना मिलने पर यादव कॉलोनी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर सतीश झारिया स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे और विवाद को शांत कराने लगे।
प्रबल ने झारिया से बदसलूकी करते हुए कहा- जानते हो मैं कौन हूं? मेरे पिता मंत्री हैं। डीआईजी ने कहा- किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली एसआई सतीश झारिया ने बताया कि प्रबल पटेल की कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी थी।
इसमें एक बुजुर्ग महिला भी घायल हो गई। प्रबल को समझाया गया तो वह अपने पिता के नाम का प्रभाव दिखाने लगा। डीआईजी टीके विद्यार्थी का कहना है कि किसी तरह की कोई शिकायत नहीं मिली है। स्थानीय थाने के मुताबिक बुजुर्ग डॉक्टर दंपती ने भी कोई शिकायत नहीं की है।
पुलिसकर्मियों से विवाद यह तीसरा मामला
वहीं, शनिवार को नागदा में मूर्ति विसर्जन के दौरान कर्नाटक के राज्यपाल और भाजपा के वरिष्ठ नेता थावरचंद गहलोत के पोते विशाल की एक महिला एएसआई से झड़प हो गई। विवाद का वीडियो बना रहे पुलिसकर्मियों से उसने मोबाइल छीनने की कोशिश की।
इन दोनों घटनाओं के वीडियो भी सामने आए हैं। मध्य प्रदेश में पिछले 4 दिनों में नेताओं के परिजनों और पुलिस के बीच विवाद की यह तीसरी घटना है। इससे पहले 11 अक्टूबर को कांग्रेस सांसद दिग्विजय सिंह के भतीजे और पूर्व सांसद लक्ष्मण सिंह के बेटे आदित्य विक्रम सिंह ने पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की थी।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन