: झोलाछाप डॉक्टर बगैर डिग्री-डिप्लोमा कर रहे हर मर्ज का इलाज: डिंडौरी में SDM ने दो डिस्पेंसरी सील कर एक लाख का दवा किया जब्त, झोलाछाप डॉक्टरों में हड़कंप
बगैर पंजीयन के कर रहे थे इलाज
एसडीएम देवांगन, सीएमएचओ डॉ. रमेश मरावी, तहसीलदार शशांक शेंडे सहित राजस्व विभाग और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने पुरानी डिंडौरी में दिलीप चक्रवर्ती और सुकुमार चंद विश्वास की हैल्थ केयर सेंटर में छापामार कार्रवाई की। इस दौरान दिलीप चक्रवर्ती अवैध तरीके से एलोपैथी पद्धति से मरीजों का इलाज कर रहे थे। उसका कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डिंडोरी में रजिस्ट्रेशन नहीं है और जिस पद्धति की डिग्री है, उसका पंजीयन भी समाप्त हो चुका है।
डिंडौरी में कलेक्टर ने HP गैस एजेंसी को टर्मिनेट करने इंदौर भेजा प्रस्ताव: सरकारी योजनाओं में की अनियमितता, जानिए क्या है पूरा मामला ?
न डिग्री न डिप्लोमा, फिर भी कर रहे इलाज
इसी प्रकार से सुकुमार चंद विश्वास के पास न तो डिग्री मिली और न ही डिप्लोमा मिला। इसके बाद भी एलोपैथी पद्धति से मरीजों का इलाज कर रहे थे। हैल्थ केयर सेंटर के बगल में ही एलोपैथी दवाइयों के गोदाम से दवाइयां जब्त कर दवाखाना को सील कर दी गई है।
कार्रवाई के लिए कलेक्टर को भेजा प्रतिवेदन
सीएमएचओ डॉ. रमेश मरावी ने बताया कि इस संबंध में प्रतिवेदन कलेक्टर कार्यालय को भेजा जाएगा। इसके बाद कलेक्टर के निर्देशानुसार संबंधितों के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
पैथोलॉजी लैब का काला कारोबार, 30,000 में लाइसेंस : MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी
गरियाबंद में 'यमराज' बने झोलाछाप डॉक्टर! : 10 दिन में गलत इलाज से दूसरी मौत, मेडिकल स्टोर में लग रहे इंजेक्शन; बैकफुट पर स्वास्थ्य विभाग, CMHO बोले- जांच टीम गठित
पुष्पराजगढ़ में सड़कें जर्जर, न डॉक्टर न सोनोग्राफी सुविधा : विकास मंच ने प्रशासन को दी 7 से 30 दिन की डेडलाइन, मांगें पूरी न होने पर उग्र प्रदर्शन का अल्टीमेटम
गरियाबंद में कहीं मौत का इंजेक्शन न बन जाए इलाज ? : बिना डिग्री मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक, सरकारी सिस्टम भी मददगार, देखिए ये VIDEO
जंगलों में क्यों दम तोड़ रहे आदिवासी बच्चे? : बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी
कुत्ते ने काटा, डॉक्टर ने लगा दिया सांप वाला इंजेक्शन : MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन