: डिप्टी कलेक्टर ने मुझे प्रेम जाल में फंसाकर रेप किया: सरकारी गेस्ट हाउस से दिल्ली तक ले गए, अफसर बोले- महिला आपराधिक बैकग्राउंड से
पचोर में रहने वाली महिला ने बताया कि,
भोपाल कलेक्ट्रेट में पदस्थ डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते वर्ष 2022 में पचोर में तहसीलदार के पद पर कार्यरत थे। इस दौरान उन्होंने मुझे प्रेम जाल में फंसाया। वह मुझे प्रदेश के कई जिलों में सरकारी आवासों और वीआईपी गेस्ट हाउसों और दिल्ली तक ले गए। शादी का झांसा देकर मेरे साथ दुष्कर्म किया।
आरोप लगाने वाली महिला भी विभागीय कर्मचारी है। उसका कहना है कि थाने में सुनवाई न होने पर उसने दो दिन पहले महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग और एसपी आदित्य मिश्रा से शिकायत की थी। जिसके बाद एसपी मिश्रा ने मामले की जांच सारंगपुर एसडीओपी अरविंद सिंह को सौंपी है।
स्पा-सेंटर के मालिक को उम्रकैद: लड़की को कोल्ड ड्रिंक में नशीली गोली मिलाकर दी, बेहोश होने पर किया रेप
अभी एफआईआर दर्ज नहीं, एसडीओपी करेंगे जांच
सारंगपुर एसडीओपी अरविंद सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
डिप्टी कलेक्टर ने कहा- महिला की आपराधिक पृष्ठभूमि
इस मामले में डिप्टी कलेक्टर राजेश सोरते ने कहा कि महिला आपराधिक पृष्ठभूमि से है। मैंने परिवार की दयनीय स्थिति के नाम पर उसकी मदद की थी। वह क्या आरोप लगा रही है, इसकी मुझे जानकारी नहीं है।
पिकनिक गई महिला से सामूहिक दुष्कर्म: पति को पेड़ से बांधकर पत्नी से गैंगरेप, कांग्रेस ने सरकार को घेरा
डिप्टी कलेक्टर ने कहा- मैं पचोर में पदस्थ था। महिला विभागीय कर्मचारी भी है। तब महिला ने परिवार की दयनीय स्थिति के नाम पर कुछ पैसे उधार लिए थे। मुझे बाद में पता चला कि महिला आपराधिक पृष्ठभूमि से है। उसके दो बच्चे हैं, जिनके भी जेल में होने की सूचना मिली थी। लेकिन, तब तक मैंने उसे ऑफलाइन और ऑनलाइन 5 लाख रुपए से ज्यादा उधार दे दिए थे। अब जब उसका राजगढ़ से भोपाल तबादला हो गया तो उसने उससे पैसे मांगे। मुझे नहीं पता कि महिला क्या आरोप लगा रही है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद में कटोरा लेकर सड़क पर उतरे सरपंच : मनरेगा के 30 करोड़ समेत पंचायतों का भुगतान 8 महीने से अटका, तिरंगा चौक पर प्रदर्शन, चक्काजाम की चेतावनी
गरियाबंद में काले पत्थर ने छीनी मजदूरों की पहचान : खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे
पाकिस्तानी जेट गिराने वाले अभिनंदन ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट : प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान
21 साल की लड़की को 2 महीने में 5 सरकारी नौकरियां मिली : SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा
जंतर-मंतर पर CJP का 33वां दिन : नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR
शहडोल में ₹8 करोड़ की 'डिजिटल कमाई' या मानसिक तनाव? : 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन