: पिकअप ने पति-पत्नी को रौंदा, मौत: 150 फीट तक घसीटती रही महिला, हाथ का पंजा कटा, नाती की मन्नत उतारने जा रहे थे मंदिर
सड़क किनारे खड़े होकर पी रहे थे चाय
पुलिस के मुताबिक हादसा मंगलवार सुबह करीब 6 बजे हुआ। संजय मांडले उर्फ संजू (44) सेंधवा की अभिनव कॉलोनी में रहते थे। वे ऑटो रिक्शा चलाते थे। वे अपनी पत्नी कल्पना (40) और पोते अंशु के साथ शहर से 16 किमी दूर महाराष्ट्र सीमा पर बने बड़ी बिजासन माता के मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे।
नेशनल हाईवे पर स्थित गवाड़ी गांव में ग्रामीण श्रद्धालुओं को चाय बांट रहे थे। पति-पत्नी अपनी बाइक क्रमांक एमपी 46 एमई 3975 खड़ी कर चाय पीने लगे। इसी दौरान इंदौर में सब्जी उतारकर मुंबई की ओर जा रहे तेज रफ्तार पिकअप वाहन क्रमांक एमएच 41 एयू 6143 ने उन्हें टक्कर मार दी।
श्रद्धालुओं को चाय बांटने के लिए लगाया था स्टॉल
प्रत्यक्षदर्शी राजेंद्र गुप्ता ने बताया, 'गवाड़ी में पेट्रोल पंप के सामने नवरात्रि में देवी के दर्शन के लिए पैदल जाने वाले श्रद्धालुओं को चाय बांटने के लिए स्टॉल लगाया जाता है। सुबह करीब 6 बजे बाइक सवार पति-पत्नी और एक बच्चा चाय पीने के लिए रुके। वे सड़क किनारे बाइक के पास चाय पी रहे थे। इसी दौरान एक पिकअप वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।'
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शायद पिकअप वाहन के चालक को झपकी आ गई थी। जिसके कारण पिकअप दंपती को टक्कर मारते हुए आगे जाकर रुक गई।
पिकअप जब्त, चालक की तलाश जारी
हादसे की सूचना मिलते ही बिजासन चौकी प्रभारी धनेश्वर पाटिल बल के साथ मौके पर पहुंचे। घायल बच्चे को एंबुलेंस से उपचार के लिए सेंधवा ले जाया गया। उन्होंने बताया कि पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।
नाती की मन्नत पूरी करने मंदिर जा रहे थे
संजय के भतीजे यश ने बताया, 'मेरी चचेरी बहन दीपाली दो दिन पहले महाराष्ट्र के शिरपुर स्थित ससुराल से मायके सेंधवा आई थी। नवरात्रि के चलते दीपाली मन्नत मानकर मंगलवार सुबह करीब 4.30 बजे बड़ी बिजासन माता के दर्शन करने के लिए अपने रिश्तेदार के साथ पैदल घर से निकली थी।
चाचा संजय और चाची कल्पना अपने नाती को बाइक पर लेकर घर से निकले थे। पीछे से आई टक्कर से बहन दीपाली गवाड़ी में चाय पीने के लिए रुकी तो चाचा-चाची भी रुक गए। तभी पिकअप ने उन्हें टक्कर मार दी।'
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन