Logo
Breaking News Exclusive
छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान

: Teddy Day 2023: प्यार को बनाना है स्पेशल? इस बार अपने हाथों से बनाकर गिफ्ट करें टेडी बियर! फॉलो करें स्‍टेप

News Desk / Thu, Feb 9, 2023


हाइलाइट्स

हर साल 10 फरवरी को कपल्‍स टेडी डे सेलिब्रेट करते हैं.
आप आसानी से घर पर क्‍यूट सा टेडी बियर बना सकते हैं.

Home Made Teddy Bear: प्‍यार का त्‍योहार यानी वेलेंटाइन वीक. इस पूरे सप्‍ताह हर दिन कपल्‍स अलग अलग तरीके से एक दूसरे को प्रपोज करते हैं और अपने प्‍यार का इजहार करते हैं. वेलेंटाइन वीक के चौथे दिन यानी 10 फरवरी को कपल्‍स तोहफे के रूप में एक दूसरे को टेडी बियर तोहफे में देते हैं और टेडी डे सेलिब्रेट करते हैं. अगर आप भी अपने क्रश या पार्टनर को इस दिन स्‍पेशल महसूस कराना चाहते हैं और उनके लिए कुछ हटकर करना चाहते हैं तो इस बार बाजार से खरीदने की बजाय आप होममेड टेडी बियर उन्‍हें तोहफे में दें. यहां हम बहुत ही आसान तरीके से बता रहे हैं कि आप घर पर आसानी से किस तरह टेडी बियर बना सकते हैं और क्रश को स्‍पेशल फील करा सकते हैं.

घर पर इस तरह बनाएं सिंपल टेडी बियर

टेडी बियर बनाने के लिए सामग्री
सुई या सिलाई मशीन
कैंची
मार्कर या चॉक
-सिलाई वाले पिन
-मैचिंग धागा
-कार्डबोर्ड
-एक मीटर फर या सूती का कपड़ा
-आधा मीटर कपड़ा अन्‍य कलर का
-प्‍लास्टिक की दो आंखें (18mm)
-छोटी प्लास्टिक की काली या भूरी नाक
-पॉलिएस्टर फाइबरफिल (कॉटन).

इसे भी पढ़ें: Valentine Week 2023: कल से शुरू हो रहा है वैलेंटाइन वीक, जानें किस दिन करें क्या सेलिब्रेट, देखें पूरी लिस्ट

टेडी बियर बनाने की विधि
-सबसे पहले कार्डबोर्ड लें और उस पर अपने पसंद के आकार का टेडी बियर ड्रॉ कर लें. अब इसे कैंची की मदद से काट लें. आप डिजाइन ऑनलाइन सर्च कर सकते हैं और पैटर्न भी ढूंड सकते हैं.

-इसके बाद कार्डबोर्ड को कपड़े पर रखें और पैटर्न को काट लें. अब आप इन सभी पैटर्न को साथ में रखकर शेप बनाकर देख लें. अब 1/4 इंच के साइज में पैटर्न के चारों पीस को काटें और टेडी के आगे और पीछे वाले हिस्से को सूईं धागे की मदद से सिल लें.

-फिर इसके पीछे की तरफ से छेद करते हुए नाक सिल लें. अब एक हिस्‍सा छोड़कर आप सारे कपड़े के हिस्‍से का पैटर्न पर रखते हुए सिल लें.  अब कपड़े को उल्‍टा कर पलट लें. सिलाई का काम लगभग पूरा हो गया है.

इसे भी पढ़ें : Valentine Day पर गिफ्ट करें ये 5 गैजेट, पार्टनर हो जाएगा खुश, दिन होगा यादगार

-अब चेहरे पर आंखों को टांक दें और इसमें अच्‍छी तरह से रूई भर लें. अब इन्‍हें सिलाई कर बंद कर लें. टेडी का बॉडी़ तैयार है.

-अब आप इसका डेकोरेशन अपने हिसाब से कर सकते हैं. मसलन, गर्दन पर बो लगा दें, हाथ में गुलाब का फूल पकड़ा दें आदि. अब आप इसे पैक कर तोहफे में दे सकते हैं.

Tags: Lifestyle, Valentine week


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन