Logo
Breaking News Exclusive
3 दोस्तों ने चाकू से काट डाला, तड़पा-तड़पाकर मारा, जानिए क्यों हुआ कांग्रेस नेता का मर्डर ? डूब जाता पूरा परिवार, मासूमों को गोद में रखकर बचाया, अभी भी 300 गाय खतरे में, देखिए मार्मिक तस्वीरें Devbhog अस्पताल ने बचाई जिंदगियां, Normal Delivery से लेकर High-Risk Case तक अखिलेश ने कहा- झुकती है सरकार, झुकाने वाला चाहिए; सत्तापक्ष-विपक्ष का हुआ आमना-सामना लोग रोकते रहे, लेकिन नहीं माना, उफनते नाले में उतरा; कुछ सेकेंड में निगल गई बाढ़ इसमें एक 11 साल का बच्चा भी, खेतों में धान रोपाई कर रहे लोग चपेट में आए, 4 से ज्यादा घायल 9 लोग घायल, तेज रफ्तार कार का टायर फटने से हादसा, लहराते हुए खेत में गिरी बीच सड़क पर हैवानियत, सिर से बहने लगा खून तो बेहोश हुई, 1 साल से अलग रह रही थी महिला सोमवार सुबह मिला शव, किनारे से 10 मीटर पहले फंसा पैर, बचाने के लिए दोस्त ने पकड़ा हाथ, फिर छूटा साथ किचन में खाना बनाते समय कुल्हाड़ी से काटा, दूसरी पत्नी के साथ अलग रहता था आरोपी पति 3 दोस्तों ने चाकू से काट डाला, तड़पा-तड़पाकर मारा, जानिए क्यों हुआ कांग्रेस नेता का मर्डर ? डूब जाता पूरा परिवार, मासूमों को गोद में रखकर बचाया, अभी भी 300 गाय खतरे में, देखिए मार्मिक तस्वीरें Devbhog अस्पताल ने बचाई जिंदगियां, Normal Delivery से लेकर High-Risk Case तक अखिलेश ने कहा- झुकती है सरकार, झुकाने वाला चाहिए; सत्तापक्ष-विपक्ष का हुआ आमना-सामना लोग रोकते रहे, लेकिन नहीं माना, उफनते नाले में उतरा; कुछ सेकेंड में निगल गई बाढ़ इसमें एक 11 साल का बच्चा भी, खेतों में धान रोपाई कर रहे लोग चपेट में आए, 4 से ज्यादा घायल 9 लोग घायल, तेज रफ्तार कार का टायर फटने से हादसा, लहराते हुए खेत में गिरी बीच सड़क पर हैवानियत, सिर से बहने लगा खून तो बेहोश हुई, 1 साल से अलग रह रही थी महिला सोमवार सुबह मिला शव, किनारे से 10 मीटर पहले फंसा पैर, बचाने के लिए दोस्त ने पकड़ा हाथ, फिर छूटा साथ किचन में खाना बनाते समय कुल्हाड़ी से काटा, दूसरी पत्नी के साथ अलग रहता था आरोपी पति

: पत्नी या गर्लफ्रेंड से भूलकर भी न करें 4 तरह का मजाक, रिश्ता हो सकता है बर्बाद, इमेज हो जाएगी खराब

News Desk / Wed, Feb 22, 2023


हाइलाइट्स

महिलाएं कभी नहीं चाहतीं कि उनका पार्टनर उनके लुक्‍स का मजाक बनाएं.
हर वक्‍त उनके काम में कमी निकालना पार्टनर की नजरों में आपको गिरा सकता है.

Relationship Tips: पति-पत्नी हो या गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड, नोंकझोंक आम बात है. इन रिश्‍तों में एक दूसरे के साथ हंसी-मजाक आपसी बॉन्डिंग को बढ़ाने का ही काम करता है. कई बार हंसी मजाक में ऐसी बातें हो जाती है जिसे आपका पार्टनर दिल पर ले लेता है और आपकी इमेज भी खराब हो जाती है. ऐसे में छोटा सा मजाक रिश्‍ते में दूरी आने की वजह बन जाता है. यहां हम आपको बता रहे हैं कि आप उनकी नजरों में अपनी पर्सनैलिटी को खराब होने से किस तरह बचा सकते हैं. इसके अलावा, किन बातों को कभी भी अपनी पत्‍नी या गर्लफ्रेंड के सामने नहीं बोलनी चाहिए. आइए जानते हैं उन बातों के बारे में.

लुक्स ो लेकर मजाक- अगर आप ये सोच रहे हैं कि आप मजाक में उन्‍हें कुछ भी कहें तो वो बुरा नहीं मानेंगी, तो ये आपकी गलत सोच है. दरअसल, किसी भी महिला के लिए यह असहनीय होता है कि उसके लुक को लेकर उसका ही पार्टनर मजाक उड़ाए. ऐसे में अगर उनके मेकअप या फैशन में आपको कुछ गड़बड़ी लग रही है तो आप उन्‍हें अकेले में जाकर प्‍यार से इसकी जानकारी या अपना विचार दे सकते हैं.

ये भी पढ़ें: शादी के बाद सता रही है मायके की याद, ट्राई करें 3 तरीके, नहीं होगा दूरी का अहसास

कम ना आंकें- अगर आपकी पत्नी या गर्लफ्रेंड जॉब नहीं करतीं या घर के काम में एक्‍सपर्ट नहीं है तो इसका मतलब ये नहीं है कि आप उनकी पर्सनैलिटी को कम आंकें. कभी भी उनके हाउसवाइफ होने या कोई काम ना आने का मजाक ना बनाएं. अगर आप ऐसा करते हैं तो पार्टनर को बुरा लग सकता है और आपकी इमेज भी उनके सामने कम हो सकती है. बेहतर होगा कि आप उन्‍हें मोटिवेट करें.

ये भी पढ़ें: परिवार में अक्सर होते हैं लड़ाई-झगड़े, अपनाएं ये 4 टिप्स, रिश्तों में बना रहेगा प्यार

बात बात पर ताने मारना- हर लड़की यह चाहती है कि उसका पार्टनर बड़ी सोच का हो. लेकिन अगर आप बात बात पर मजाक में  कमेंट करते रहते हैं या उनका इंसल्‍ट करते हैं तो यह आपके रिश्‍ते को खराब कर सकता है. इसलिए कभी भी अपने पार्टनर पर ताने मारने की आदत ना बनाएं.

परिवार का मजाक उड़ाना- किसी भी रिलेशनशिप को बेहतर रखने के लिए जरूरी है कि आप एक दूसरे के परिवार की इज्‍जत करें. यह आप दोनों का फर्ज होता है. लेकिन अगर बात बात में अपने पार्टनर के परिवार वालों का मजाक उड़ाते हैं तो यह किसी भी महिला के लिए असहनीय होता है. हो सकता है कि वह आपकी इज्‍जत भी करना बंद कर दें.

Tags: Lifestyle, Relationship


Source link

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन