: SI ने SP की कराई जासूसी: साइबर सेल प्रभारी बार-बार मिल रहा था लोकेशन, खुलासे के बाद 6 पुलिसकर्मी
मुझे 6 अक्टूबर को गोपनीय तरीके से इसकी जानकारी मिली। इसके बाद मामले की जांच की गई और मामला सही पाए जाने पर तुरंत कार्रवाई की गई। सोमवार (7 अक्टूबर) को साइबर सेल प्रभारी एसआई श्रवण जोशी, हेड कांस्टेबल अवनीश कुमार, कांस्टेबल राहुल, सतीश, दीपक, भीम और रोहिताश को निलंबित कर दिया गया है।
सभी आरोपी पुलिसकर्मी पुलिस विभाग की साइबर सेल के जरिए भिवाड़ी एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी की फोन लोकेशन ट्रेस कर रहे थे। एसपी ने इस पूरे मामले की जानकारी पुलिस मुख्यालय को दे दी है। पुलिस मुख्यालय ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की भूमिका की भी जांच की जाएगी।
एसआई बार-बार लोकेशन ले रहा था
जांच में सामने आया कि साइबर सेल प्रभारी श्रवण जोशी ने एसपी का मोबाइल नंबर ट्रैक कर लिया था। बताया जा रहा है कि एसपी की लोकेशन 10 से 15 बार निकाली गई। इस दौरान लोकेशन ट्रेसिंग से जुड़ी चैट भी डिलीट कर दी गई। खासकर शनिवार और रविवार की लोकेशन ट्रैक की जा रही थी, जिसे एसपी के बिना बताए छुट्टी लेने की कोशिश से जोड़कर देखा जा रहा है।
हालांकि पुलिस विभाग के कई अधिकारी इस तर्क को खारिज कर रहे हैं। पूरे मामले की रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय को भेज दी गई है, तथा मामले की जांच एसटी-एससी सेल के डीएसपी को सौंपी गई है। घटना 3 अक्टूबर की है, लेकिन प्रदेश में ऐसा पहला मामला होने के कारण सभी चुप्पी साधे रहे। इधर, जयपुर रेंज आईजी अजय पाल लांबा के अनुसार इस घटना को चार दिन हो चुके हैं। लोकेशन कितनी देर तक और कितनी बार निकाली गई, यह जांच का विषय है।
गुना की रहने वाली हैं आईपीएस
एसपी ज्येष्ठा मैत्रेयी मध्य प्रदेश के गुना की रहने वाली हैं। उन्होंने 2017 में सिविल सेवा परीक्षा पास की। इसके बाद 2018 में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद उन्होंने राजस्थान कैडर में पहली बार उदयपुर के गिर्वा सर्किल में एएसपी का पदभार संभाला। इसके बाद वे भीलवाड़ा में एसपी रहीं। फिर उन्हें जयपुर क्राइम ब्रांच में डीसीपी के पद पर नियुक्त किया गया। वे सिरोही, कोटपूतली, बहरोड़ में फील्ड में तैनात रही हैं। अब वे भिवाड़ी की एसपी हैं।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गरियाबंद में काले पत्थर ने छीनी मजदूरों की पहचान : खदानों से घिस गईं हाथों की रेखाएं, बायोमीट्रिक मशीन फेल, राशन नहीं मिल रहा, अरबों का कारोबार, लेकिन गांव में कीचड़-गड्ढे
पाकिस्तानी जेट गिराने वाले अभिनंदन ने एयरफोर्स से लिया रिटायरमेंट : प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान
21 साल की लड़की को 2 महीने में 5 सरकारी नौकरियां मिली : SI, ASI स्टेनो और पुलिस कॉन्स्टेबल परीक्षा में झंडे गाड़े, लेकिन MBBS सीट नहीं मिला, पढ़िए शहडोल संभाग के शुभांगी की कहा
जंतर-मंतर पर CJP का 33वां दिन : नड्डा के आवास पर जाने का न्योता ठुकराया, बोले- 'न्यूट्रल वेन्यू पर ही होगी बात'; दिल्ली में 16 मेट्रो स्टेशन बंद, 10 FIR
शहडोल में ₹8 करोड़ की 'डिजिटल कमाई' या मानसिक तनाव? : 1.88 करोड़ फॉलोअर्स वाले हेड-कॉन्स्टेबल विवेकानंद ने दिया इस्तीफा; सस्पेंड करने वाले SP को थमाया लेटर,पढ़िए रिपोर्ट
35 करोड़ साल से कैसे जिंदा हैं कॉकरोच ? : बिना SEX बच्चे पैदा, सिर कटने पर भी जिंदा; डायनासोर से भी पुराने, पढ़िए 10 चौंकाने वाले किस्से
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन