Logo
Breaking News Exclusive
MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो मुस्कान-साहिल ने मारकर नीले ड्रम में डाला था; कोर्ट बोला- माफी स्वीकार नहीं; फैसले के बाद सौरभ की मां रो पड़ीं वित्त विभाग ने वित्तीय संकट बताया; मोहन यादव, 2 मंत्री और गृह सचिव को मिली गाड़ियां

: MP IAS BREAKING: 11 IAS अफसरों का तबादला, 7 जिले के बदले गए कलेक्टर, अनूपपुर से सोनिया मीना हटाई गईं, जानिए कौन होंगे नए कलेक्टर ?

MP CG Times

MP CG Times / Sun, Jan 29, 2023

MP IAS BREAKING: 11 IAS अफसरों का तबादला, 7 जिले के बदले गए कलेक्टर, अनूपपुर से सोनिया मीना हटाई गईं, जानिए कौन होंगे नए कलेक्टर ?

Madhya Pradesh IAS Transfer: मध्य प्रदेश की शिवराज सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी की है. दो दिन बाद होने वाली कलेक्टर-कमिश्नर कॉन्फ्रेंस से पहले सरकार ने 7 कलेक्टर बदल दिए। इसे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है। जबकि सीएम शिवराज के दौरे के बीच अनूपपुर कलेक्टर को बदलना कई बड़े सवाल बनकर उभर रहे हैं. 

ग्वालियर कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को मुख्यमंत्री का अपर सचिव बनाया गया है। वहीं ,आशीष कुमार सिंह की जगह अब कुमार पुरुषोत्तम उज्जैन के कलेक्टर होंगे। ग्वालियर का कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को बनाया गया है।

सामान प्रशासन विभाग द्वारा देर रात 11 IAS अधिकारियों के तबादले कर दिए। इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम मुख्यमंत्री के सचिव एवं सेल्वेंद्रन का रहा। उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय और विमानन विभाग की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए आयुक्त सह संचालक कृषि का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। हालांकि, उनके पास पंजीयन महा निरीक्षक एवं अधीक्षक मुद्रांक के साथ राजस्व विभाग के पदेन सचिव का दायित्व पहले की तरह रहेगा। कलेक्टर आशीष सिंह को मिली नई जिम्मेदारी उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह अब प्रबंध संचालक सड़क विकास निगम के साथ राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी रहेंगे। बड़वानी कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा को खरगोन, डा. फटिंग राहुल हरिदास कलेक्टर सिवनी को बड़वानी, खरगोन कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को कलेक्टर उज्जैन पदस्थ किया है। संचालक आदिम जाति क्षेत्रीय विकास योजना रविंद्र कुमार चौधरी को कलेक्टर शिवपुरी, नगर निगम आयुक्त जबलपुर आशीष वशिष्ठ को कलेक्टर अनूपपुर और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सागर क्षितिज सिंघल को कलेक्टर सिवनी बनाया है। अनूपपुर कलेक्टर सोनिया मीणा को उप सचिव मंत्रालय पदस्थ किया है। विवेक पोरवाल को विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार सहकारिता विभाग के सचिव विवेक पोरवाल को विमानन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। आशीष सिंह के प्रबंध संचालक राज्य परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनी का कार्यभार ग्रहण करने पर अनिरुद्ध मुखर्जी और सड़क विकास निगम के प्रबंध संचालक के दायित्व से प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह मुक्त होंगे। एम सेल्वेंद्रन के आयुक्त कृषि सह संचालक का कार्यभार ग्रहण करने पर प्रीति मैथिल इस दायित्व से मुक्त होंगी।      

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन