Logo
Breaking News Exclusive
CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो CM का भतीजा, BJP विधायक कमेटी मेंबर; 12 हिरासत में, लेकिन रसूखदारों को आंच तक नहीं? ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ? MP में 20,00 में किराये का डॉक्टर, डिजिटल सिग्नेचर तक बेच रहे; सिंडिकेट में मंत्री का करीबी भी महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क विप्रो में 200 रुपए का टारगेट; शेयर में 6% से ज्यादा तेजी; Wipro Share Hike Details Yes Bank Share 17.79 रुपए पर आया; Citi ने घटाया टारगेट, जानिए इसकी वजह ? दर्दनाक हादसे में 34 बच्चे और महिला टीचर ने भी गंवाई जान; 40 घायल, स्कूल मालिक गिरफ्तार पुल से 15 फीट नीचे गिरी बाइक, दादी और 2 पोते की गई जान, कथा में शामिल होकर लौट रहे थे तीनों शराब और महिला को आश्रम लाने पर हुआ था विवाद; गला घोंटकर मारा, अब राजेंद्रग्राम कोर्ट ने सुनाई सजा रेखा गुप्ता ने कहा- जब तक हर एक राम मारा न जाए, समाज साफ-सुथरा नहीं हो

: एक्शन मोड में अनूपपुर कलेक्टर: पुष्पराजगढ़ के CM राइज स्कूल का औचक निरीक्षण, BEO और प्राचार्य को निर्देश, जानिए किस बात पर हुए नाराज ?

MP CG Times

MP CG Times / Fri, Feb 10, 2023

एक्शन मोड में अनूपपुर कलेक्टर: पुष्पराजगढ़ के CM राइज स्कूल का औचक निरीक्षण, BEO और प्राचार्य को निर्देश, जानिए किस बात पर हुए नाराज ?
पूरन चंदेल, पुष्पराजगढ़। अनूपपुर जिले के नए कलेक्टर ज्वाइन करते ही मैदान में उतर गए हैं. आधे-अधूरे और रूके कामों को शॉर्ट लिस्टेड कर औचक निरीक्षण कर रहे हैं. इसी कड़ी में कलेक्टर आशीष वशिष्ठ पुष्पराजगढ़ के कोहका पहुंचे. जहां मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में संचालित सीएम राइज स्कूल का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान लापरवाही को लेकर कलेक्टर ने नाराजगी जताई. कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने निरीक्षण के दौरान सीएम राइज स्कूल में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स से चर्चा की और पढ़ाई-लिखाई की जानकारी ली. उन्होंने विद्यालय भवन सहित भंडारण कक्ष, शौचालय, बायो लैब, स्मार्ट कक्ष और शिक्षण कक्ष का निरीक्षण किया. सीएम राइज स्कूल के संचालन के लिए आवंटित राशि का उपयोग नहीं होने पर BEO भोग सिंह और प्राचार्य को व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए. इस दौरान कलेक्टर ने लापरवाही पर नाराजगी भी जताई. कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने कहा कि भवन में रंग रोगन और अन्य कार्य संतोषजनक नहीं है, जिसे आवश्यक सुधार के लिए संबंधित एजेंसी के माध्यम से कराया जाए. कलेक्टर ने ब्यूटी कक्ष और 12वीं कक्षा में अध्ययनरत छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए लक्ष्य प्राप्ति के लिए बधाई दी. बता दें कि इस दौरान विकासखण्ड पुष्पराजगढ़ के कोहका पूर्व ग्राम राजकीय मॉडल हायर सेकेंडरी स्कूल में संचालित सीएम राइज स्कूल के औचक निरीक्षण के दौरान एसडीएम पुष्पराजगढ़ विवेक केवी, तहसीलदार टीआर नाग, ब्लॉक शिक्षा पदाधिकारी, प्राचार्य सहित समस्त संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

Tags :

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन