: MP के मंत्री जी ने खाये थप्पड़ ! योजना का जायजा लेने पहुंचे थे मिनिस्टर, फिर महिला ने गाल में जड़ दिया...जानिए पूरा मामला
ग्वालियर। अपने अलग अंदाज और बयानों के साथ-साथ काम करने के तरीके से सुर्खियों में रहने वाले मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह एक बार फिर नए अंदाज में नजर आए. प्रद्युम्न सिंह तोमर इस बार थप्पड़ खाने को लेकर सुर्खियों में हैं।
उन्हें ग्वालियर में एक बुजुर्ग महिला के हाथों थप्पड़ पड़ा, लेकिन आपको बता दें कि ये थप्पड़ नाराजगी के नहीं बल्कि दुलार के थे। दरअसल, शनिवार को यानी आज से ही मध्य प्रदेश में लाडली बहना योजना के फॉर्म भरने का काम शुरू हो गया है. ग्वालियर में भी हजारों की संख्या में महिलाएं लाड़ली बहना योजना का लाभ लेने के लिए फार्म जमा कराने पहुंची थीं। इस दौरान ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जायजा लेने सागर ताल रोड केंद्र पहुंचे थे. इस केंद्र पर सैकड़ों महिलाएं लाडली बहना योजना के फॉर्म जमा करने आई थीं। इसी दौरान एक बुजुर्ग महिला ने इस योजना के लिए मंत्री को धन्यवाद दिया। इस पर ऊर्जा मंत्री ने तपाक से कहा कि अम्मा पहले तुम्हें पीटें और फिर मंत्री ने बुजुर्ग महिला का हाथ पकड़कर उसके गालों पर थप्पड़ मार दिया। मंत्री का ऐसा व्यवहार देखकर बुढ़िया ने उसके सिर पर हाथ फेरा और खूब आशीर्वाद दिया। थप्पड़ को लेकर ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा कि उन्हें विधायक और मंत्री बनाया है इसलिए उनके प्यार के लिए थप्पड़ मारना जरूरी है. उनका आशीर्वाद जरूरी है। इन महिलाओं के आशीर्वाद से ही सरकार गरीबों के लिए आगे और मजबूती से काम करेगी। [caption id="attachment_28048" align="alignnone" width="480"]
योजना का जायजा लेने गए MP के मंत्री ने खाये थप्पड़ ![/caption]Tags :
संबंधित ख़बरें
Amit Jogi Objectionable Video Controversy : अमित जोगी के विवादित वीडियो पोस्ट पर बवाल, PM मोदी और CEC की 'सांकेतिक शादी' दिखाई, BJP ने दर्ज कराई FIR
महिला की जलती चिता पर तंत्र-मंत्र : अघोरी बाबा ने सिर और हड्डियां किए गायब, परिजनों ने लात-घूंसों से पीटा; बाल पकड़े, जमीन पर घसीटा
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन