: गरियाबंद में 2 भाइयों में कलह: छोटे भाई ने खोली बड़े भाई की पोल, लाखों का भ्रष्टाचार, धरने पर परिवार
जिम्मेदारों से की शिकायत
गौरव ने बताया कि उन्होंने पूरे मामले की शिकायत गरियाबंद कलेक्टर और बैंक प्रबंधक से की है। उन्होंने मामले की जांच कराने की भी मांग की है। वही न्याय नही मिलने पर भूख हड़ताल की चेतावनी भी जारी की है।
ग्रामीण गौरव के साथ
मामले में करचिया के ग्रामीण भी गौरव के साथ नजर आए। कुछ ग्रामीणों ने धरना स्थल पर पहुंचकर गौरव का साथ दिया और मीडिया से बात की। गांव के उप सरपंच चेतन नागेश ने बताया कि दोनों भाइयों के विवाद को गांव में सुलझाने के लिए बैठक बुलाई गई थी। पंच परमेश्वरों ने जो फैसला सुनाया उस पर धर्मेंद्र खरे नही उतरे। इसलिए आज वे गौरव को न्याय दिलाने उनके साथ खड़े है।
बड़े भाई धर्मेंद्र का पक्ष
स्थानीय मीडियाकर्मियों ने बड़े भाई धर्मेंद्र जैन का पक्ष जानने उनसे बात की। धर्मेंद्र ने छोटे भाई द्वारा लगाए सभी आरोपो को सिरे से खारिज कर दिया बल्कि उन्होंने गौरव का मानसिक संतुलन सही नही होने और उन्हें चिकित्सा इलाज लेने की सलाह दी है।
आखिर क्या है मामला
ऐसे में बड़ा सवाल ये उठता है कि गौरव आखिर अपने बड़े भाई के खिलाफ सड़क पर क्यों उतर आए। जानकारों के मुताबिक दोनों भाइयों में संपति विवाद इसका प्रमुख कारण है। पैतृक संपत्ति धर्मेंद्र के नाम है जिसमे गौरव अपना हिस्सा चाहता है। इसके अलावा गौरव ने अपनी बैंक सीसी लिमिट से 45 लाख बड़े भाई द्वारा लेने के बाद वापिस नही करना बताया जा रहा है।
क्या होगी जांच
गौरव ने जो आरोप अपने बड़े भाई धर्मेंद्र पर लगाये है। उनमें से ज्यादातर कही ना कहीं शासन से जुड़े है। आरोपो में शासन की योजनाओं पर सवाल खड़े हो गए है। ऐसे में अब ये लड़ाई दो भाइयों के बीच से निकलकर शासन की योजनाओं तक पहुंच गई है। जिला प्रशासन इसे कितनी गंभीरता से लेता है और जांच में कितनी दिलचस्पी लेता है यह देखने वाली बात होगी।

Tags :
संबंधित ख़बरें
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
Cyclone Arnab Latest Update : 15 राज्यों में बारिश, MP-राजस्थान में गिरा तापमान; दिल्ली-NCR में भी बदला मौसम
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
चीन की मकड़ी गरियाबंद तक कैसे पहुंची? : मकड़ी के शरीर पर काली धारियां, भारत में पहली बार रिकॉर्ड दर्ज; पहचान में लगे 30 दिन
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन