: MP में हैवानियत की हद पार ! महिला से चलती कार में गैंगरेप, निजी अंगों को किया लहूलुहान, खेत में फेंककर भागे
अशोकनगर/शिवपुरी। कोलारस विधानसभा के बदरवास थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला का ग्राम गुहासा निवासी चार लोगों ने अपहरण कर रात भर चलती कार में उसके साथ दुष्कर्म किया. इसके बाद उसे अशोकनगर जिले के साडोरा थाना क्षेत्र के ग्राम रेंझा के पास फेंक कर भाग गए.
महिला के निजी अंगों पर गंभीर चोट के निशान हैं. पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरेापितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला भी दर्ज कर लिया है. चार लोगों ने किया अपहरण, गैंगरेप जानकारी के अनुसार इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम गुहासा की रहने वाली 30 वर्षीय पीड़िता कुछ समय से बदरवास में रह रही है. पीड़िता के अनुसार वह शनिवार को उपचार कराने के लिए आनंदपुर ट्रस्ट के सुखपुर हॉस्पिटल में आई थी, इसी दौरान शाम करीब चार बजे उसके गांव के चार लोगों ने उसका अपहरण कर लिया. वह उसे एक सफेद कार में पूरी रात सड़क पर घूमाते रहे और बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. महिला के अनुसार आरोपितों ने इस हद तक हैवानियत की कि उसके निजी अंगों में चोट पहुंचाकर उसे लहूलुहान कर दिया. निजी अंगों पर पहुंचाई चोट महिला अशोकनगर के ग्राम रेंझा मियांपुर गांव के पास एक खेत में लहुलुहान हालत में पड़ी मिली. खेत में महिला के पड़े होने की जानकारी मिलते ही पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गया और महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाढौरा भेजकर उसे प्राथमिक चिकित्सा उपलब्ध करवाई. महिला की गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल अशोकनगर रेफर कर दिया गया. महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आराेपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म सहित गंभीर चोटें पहुंचाने का मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है. Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन