: पैसा भी लिया, मुर्गा भी खाया, काम नहीं किया: CEO साहब आपके रोजगार सहायक गजब हैं, गरीबों को लूट रहे, कहते हैं ऊपर के अधिकारी नहीं मानते, कलेक्टर से शिकायत
गणेश मरावी, डिंडौरी। मध्य प्रदेश के डिंडौरी जिले में भ्रष्टाचार थमने का नाम नहीं ले रहा है. यहां पर आए दिन पंचायत कर्मियों के ऊपर गंभीर अनियमितता करने का आरोप लग रहे हैं। उसके बावजूद उच्चाधिकारियों के द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। ऐसे में अधिकारियों के कार्यप्रणाली पर सवाल उठना लाजमी है करप्शन में लिप्त पंचायत कर्मियों पर शिकंजा कसने में नाकाम है।
वहीं कई बार रोजगार सहायक पर काम करने के बदले में पैसा व मुर्गा मांगने का आरोप है। साथ ही मुर्गा व पैसा लेने के बाद भी काम नहीं किया जाता है। कुछ ऐसा ही मामला जनपद पंचायत डिंडौरी के ग्राम पंचायत मुढ़िया खुर्द का सामने आया है। जहां पर ग्रामीणों ने रोजगार सहायक तेज सिंह ठाकुर पर जॉब कार्ड बनाने,पात्रता पर्ची,जन्म प्रमाण पत्र समेत अन्य कार्यों के लिए पैसा व मुर्गा की मांग किये जाने के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों ने मामले की गंभीरता से जांच कर कठोर कार्रवाई करने की मांग को लेकर कलेक्टर से शिकायत की है। ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि रोजगार सहायक ने बगैर पैसा व मुर्गा के काम नही किया जाता,उनके द्वारा ऊपर के अधिकारी नही मानते कहकर मंगाया जाता है,अब मुर्गा व पैसा मांगने के पीछे किसका किसका हाथ हाथ है,जांच के बाद स्पष्ट होगा। यह भी आरोप लगाया गया है कि रोजगार सहायक के द्वारा पंचायत अंतर्गत बनाए गए अमृत सरोवर एवं चैकडेम के सामग्री रेत , गिट्टी का उपयोग अपने निजी मकान के निर्माण कार्य में कर रहा है। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
शहडोल में पुलिसकर्मियों पर वकील को लाठियों से पीटने का आरोप : दुर्गा पंडाल से लौट रहे थे अधिवक्ता, खून से लथपथ तस्वीरें आईं सामने, वर्दी पर भी लगे धब्बे, हंगामा
शहडोल में सड़क हादसे में 2 युवकों की मौत : तेज रफ्तार जीप ने बाइक सवारों को रौंदा, 1 ने मौके पर तो दूसरे ने अस्पताल में तोड़ा दम
राजेंद्रग्राम में कार से 21 लाख का गांजा मिला, सरगना कौन? : पुलिस को देख खेतों के रास्ते घने जंगल में भागा ड्राइवर; छत्तीसगढ़ नंबर की डस्टर कार से हो रही थी तस्करी
अनूपपुर में 5 साल में सड़क हादसों में 877 मौतें : कलेक्टर रत्नाकर झा ने अफसरों की ली मीटिंग; 4 ब्लैक स्पॉट दुरुस्त करने और सड़कों से आवारा मवेशी हटाने के सख्त निर्देश
भाजपा नेता ने नाबालिग से की छेड़छाड़, सूट के अंदर हाथ डाला : छात्रा से कहा- 'जवान हो गई हो, चलो घुमा लाता हूं'; 3 लोगों पर POCSO में FIR
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन