Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां गरियाबंद में 13 कमरों की ड्राइंग के बाद बने सिर्फ 9 कमरे; 48.48 लाख की सीक्रेट कहानी जानिए 4 साल में 15 से ज्यादा मौतें, फिर भी सीएमओ ने महिलाओं से ज्ञापन लेने से किया इनकार बालाघाट में 30 से ज्यादा मौतों का दावा; कुपोषण, मलेरिया और 6 महीने से बंद 'राशन' की पूरी इनसाइड स्टोरी शहडोल में चुन्नी से घोंटा गला, बेटी की लगातार बीमार होने से चिढ़ी थी, अंधविश्वास में खूनी खेल पानी भरते समय फिसला पैर, 20 साल की लड़की की गई जान, चप्पल देख कुएं में ढूंढने पहुंचे परिजन 10 दिन तक JCB और क्रेन से प्रतिमा हिला तक नहीं सका प्रशासन, 1000 साल पुरानी मूर्ति में मिली इंटरलॉक तकनीक! 30 पर FIR, 14 गिरफ्तार, 7 शराब दुकानें सील, राहुल गांधी बोले- MP में भारत की सबसे भ्रष्ट सरकार छात्रावास की जमीन पर कब्जे का विरोध, अमरकंटक-रीवा मार्ग जाम से दोनों तरफ 2 KM लंबी कतारें, कलेक्टर को बुलाने पर अड़े 13 प्राचार्यों-अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के DEO बदले गए फर्जी Noc बनाकर खैर लकड़ी तस्करी, पुलिस ने थैले में भरीं 500 की 162 गड्डियां

: APR पुलिस पर उठे सवाल: पीड़िता थाने में लगाती रही चक्कर, लेकिन नहीं सुनी गई गुहार, अब SP से हुई शिकायत, जल्द मिलेगा न्याय

MP CG Times / Tue, Sep 28, 2021

अनूपपुर। जिले के भालूमाड़ा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं. सवाल इसलिए उठ रहा है, क्योंकि पीड़िता को न्याय दिलाने के बजाय पुलिस थाने का चक्कर लगवाती रही. पुलिस ने अपराधियों पर कार्रवाई नहीं की और पीड़िता को न्याय भी नहीं दिलाया. जिससे परेशान पीड़िता को एसपी के शरण में जाना पड़ा. एसपी से न्याय की गुहार लगाई है. एसपी ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

शिकायत के बावजूद दर्ज नहीं हुई FIR

दरअसल भालूमाड़ा थाना इलाके के छोहरी निवासी पीड़िता को थाने में न्याय नहीं मिल रहा था. पुलिसवाले कई दिनों तक टीआई के नहीं होने का हवाला देते हुए बार-बार पीड़िता को थाने से वापस भेज दे रहे थे. घटना की शिकायत के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं किया गया.

समझौता करने बनाया गया दबाव

इतना ही नहीं पीड़िता को लगातार आरोपी से समझौता करने का दबाव बनाया जा रहा था. जिससे पीड़िता मानसिक तनाव से गुजर रही थी. इसलिए मंगलवार को पीड़िता अनूपपुर पुलिस अधीक्षक समक्ष जाकर न्याय के लिए गुहार लगाई.

क्या है पूरा मामला ?

पीड़िता ने आवेदन के माध्यम से एसपी अखिल पटेल को बताया कि 18 सितंबर 2021 को मोहल्ले वालों के साथ गणेश विसर्जन करने ट्रैक्टर के माध्यम से सोन नदी गए थे. वहां पर नीरज सिंह ने उसके साथ छेड़छाड़ की. अन्य लड़कियों के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया. इसके बाद जब सब लोग वापस आने लगे, तब खर्राटोला में नीरज अपने भाई, मामा पुरुषोत्तम, अंगद सिंह समेत करीब 15 से 20 अन्य साथियों के साथ हाथ में डंडा लेकर ट्रैक्टर को रुकवा लिया. ड्राइवर रमेश सिंह को पकड़कर नीचे उतार दिया.

दोबारा की छेड़छाड़ और मारपीट

इसके अलावा ट्रैक्टर में बैठे लोगों के साथ डंडे से मारपीट करने लगे. महिलाओं के साथ फिर छेड़छाड़ कर अभद्र गाली गलौज किया. किसी प्रकार से अपनी जान बचा कर वहां से भागे. फिर भी वो दोस्तों के साथ पीछा कर दोबारा धुरवासिन में ट्रैक्टर ड्राइवर का और बाकी लोगों के साथ मारपीट की गई. किसी तरह से वहां से अपनी जान बचाकर घर पहुंचे.

एसपी ने जल्द न्याय का दिलाया भरोसा

एसपी अखिल पटेल ने पूरे मामले में तत्काल भालूमाड़ा थाने को फोन किया. उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. जिससे उम्मीद जगी है कि पीड़िता को जल्द ही न्याय मिलेगा. दोषियों पर कार्रवाई होगी. खैर यह तो आने वाला समय ही बताएगा की क्या कुछ कार्रवाई होती है.

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन