: डिंडौरी में 2 महिलाओं को दबंगों ने जमकर पीटा: देवरानी-जेठानी का मरोड़ा हाथ, बोले-जमीन पर कदम भी रखे तो जान से कर देंगे खत्म, खौफ के साय में परिवार
गणेश मरावी,डिंडौरी। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में बाउंड्रीवाल की निर्माण कराने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया है। दोनों पक्षों में विवाद इतना बढ़ गया कि गाली गलौज और मारपीट में उतर गए। इतना ही नहीं, बल्कि एक पक्ष ने इस जमीन पर कदम भी रखे तो जान से खत्म कर देंगे की धमकी तक दे डाला। घटना को लेकर पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कर जांच करा कार्रवाई की मांग की है।
ये है पूरी घटना जानकारी के अनुसार पीड़िता वार्ड क्रमांक 13 पुरानी डिंडौरी की निवासी है, जो घरेलू काम करती है। वार्ड क्रमांक 15 संजीव नगर अमरपुर रोड किनारे जमीन है, जिसके संबंध मे पड़ोसी सीता बाई राठौर और उनके परिवार से विवाद चल रहा था। शिकायत में उल्लेख किया गया है कि उक्त जमीन की एसडीएम कोर्ट से पीड़िता के पक्ष में फैसला हो गया है। उसके बाद जमीन पर बाउंड्रीवाल का काम चल रहा था। उन्होंने बताया कि 18 जनवरी 2024 को दोपहर करीब 2 - 3 बजे पड़ोसी सीता बाई राठौर, उग्रसेन राठौर आकर मुझे गाली गलौज करने लगे। बाउंड्रीवाल के लिये बनाये गये कालम को उखाड कर फेंक दिए। पीड़िता ने बताया कि मैंने मना की तो गुलाब राठौर और मुन्नी बाई आकर मुझे और मेरी देवरानी नरबदिया बाई को गाली गलौज करने लगे। मेरा और देवरानी का हाथ पकड़कर मरोड़ दिए। हम दोनों को हाथ थप्पड़ से मारा। साथ ही कहने लगे कि इस जमीन पर कदम भी रखे तो जान से खत्म कर देंगे। पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए जांच करा कार्रवाई की मांग की है। Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPSTags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन