: डिंडौरी में श्मशान घाट से हड्डियां कौन ले गया ? जमीन के अंदर पॉलिथीन में छिपाकर रखे थे तांत्रिक, खारी उठाने से पहले मचा हड़कंप
गणेश मरावी,डिंडौरी। मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में श्मशान घाट से हडिडयां ले जाने की घटना सामने आया है,बताया जा रहा है कि तांत्रिक क्रिया करने के उद्देश्य से ले गये थे,वहीं घटना की जानकारी लगते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। दरअसल थाना मेहंदवानी के ग्राम सारसडोली में तीन युवकों द्वारा श्मशान घाट से जले हुए हड्डी के अवशेष ले जाने की घटना सामने आई है।
मृत महिला के पुत्र दशरथ साहू ने पुलिस थाना मेंहदवानी में जाकर लिखित आवेदन देकर कार्यवाही की मांग किया है। जानकारी के अनुसार दशरथ साहू की मां हल्को बाई का स्वर्गवास 31 दिसंबर को हो गया था,जिसका अंतिम संस्कार कर दिया गया था।
खारी उठाने से पहले ले गये थे तांत्रिक
तीसरे दिन बुधवार 3 जनवरी को खारी उठाया जाना था परंतु खारी उठाने के पूर्व एक रात पहले मंगलवार को तीन आरोपियों द्वारा शमशान घाट में जाकर सिर के हड्डियों के जले हुए अवशेष एवं राख को उठाकर ले गए थे, जिन्हें गांव के ही कुछ लोगों ने देख लिया था और इसकी जानकारी गांव के लोगों की दी थी।
गांव वालों को आशंका है कि आरोपियों द्वारा तांत्रिक क्रिया करने के उद्देश्य से ऐसा किया गया है। मृतिका के सिर के हड्डियों के जले अवशेष को ले जाने एवं राख ले जाने की घटना को लेकर सारसडोली के लोगों में नाराजगी व्याप्त है।
घर से थोड़ी दूर छिपाकर रखे थे अवशेष
आरोपी एक युवक से अवशेष के बारे में पूछा गया तो उन्होंने अपनी गलती मानते हुए लोगों के सामने ही अपने घर के कुछ ही दूरी पर जमीन के अंदर पन्नी में छिपाकर रखे गए हड्डियों के जले हुए अवशेष को निकालकर मृतक महिला के पुत्र के हाथों सौंपा और उनसे माफी मांगकर दोबारा गलती नहीं करने की बात दोहराई है।
हड्डियों के अवशेष जब्त कर किया मामला दर्ज
मेंहदवानी पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं गुरुवार को मेंहदवानी पुलिस ने मौके पर जाकर कार्रवाई करते हुए आरोपी से मृतिका के सिर के हड्डियों का जला हुआ अवशेष बरामद कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanistan Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन