रीवा एएसपी शिवकुमार वर्मा ने बताया कि कुछ वर्ष पहले ही महिला के पति का देहांत हो गया था, जिससे एक बेटा था. बाद में महिला ने आरोपी युवक से कोर्ट में शादी कर ली. कुछ दिनों तक रिश्ता ठीक-ठाक चला, मगर समय के साथ-साथ पारिवारिक परेशानियां बढ़ने लगी और पिता को दूसरे का बच्चा होने की परेशानी सताने लगी, जिसके कारण अंतत: सौतेले पिता ने चार वर्षीय पुत्र को मौत के घाट उतार दिया.
: बच्चे की किलकारी मौत में तब्दील: रात को घर आने पर हर रोज रोता था बच्चा, सौतेले पिता ने पीट पीट कर दी हत्या...
रीवा। जिले के मनगवां थाना क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक सौतेले पिता (Step Father Killed Son) ने अपने चार साल के बेटे को सिर्फ इसलिए पीट-पीट कर मार डाला. क्योंकि वह उसके घर आने पर जोर जोर (Baby Crying) से रोता था.
रोने की आवाज सुनकर वह इतना क्रोधित हो गया कि उसने बच्चे की आवाज को ही हमेशा के लिए शांत कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शव का पंचनामा कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.
मासूम की हत्या (Step Father Killed Son) की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी थी, तब मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी पिता के साथ बच्चे की मां कोर्ट मैरिज (Court Marriage) की है, आरोपी पिता एक ऑटो ड्राइवर (Auto Driver) है, रात में जब भी वह काम से लौटता था, तभी उसका सौतेला बच्चा रोने लगता था, उसका रोजाना का यही काम था, जिससे परेशान होकर आरोपी रोजाना बच्चे को पीटता था, इस दौरान एक रात ऐसी भी आई, जब पिता ने पीट-पीटकर बच्चे को मौत की ही नींद सुला दिया.
Tags :
संबंधित ख़बरें
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
नवरात्रि के दौरान गायों के कटे सिर मिले : मांस बेचने के लिए की थी हत्या; मुख्य आरोपी, उसकी पत्नी-बेटी समेत 11 गिरफ्तार, कोर्ट के बाहर भीड़ ने आरोपियों को पीटा
शहडोल में नायब तहसीलदार की गाड़ी पर हमला : अवैध रेत रोकने पर माफिया ने ट्रैक्टर-ट्रॉली से मारी टक्कर, गाड़ी क्षतिग्रस्त; ड्राइवर और मालिक गिरफ्तार
ट्रक ने 45 श्रद्धालुओं को कुचला, 13 की मौत : ग्वालियर में 29 घायल, 7 की हालत गंभीर; SP की मौजूदगी में नो-एंट्री में ट्रक को किसने दी परमीशन ?
20-20 रुपए में बिक रहीं महिलाओं की अश्लील तस्वीरें : महिला की 100 Deepfake फोटो बनाईं, फ्री AI टूल से हटाए कपड़े; चीन-हॉन्गकॉन्ग से चल रहा नेटवर्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन