: MP में नाबालिग बेटी का कत्ल: पत्थर से कुचलकर सुला दी मौत की नींद, रेलवे ट्रैक के पास लहूलुहान मिली लाश
Murder in Indore: इंदौर के शिप्रा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की का शव मिलने से हड़कंप मच गया. अज्ञात बदमाशों ने बच्ची की गला घोंटकर पत्थरों से कुचलकर हत्या कर दी। उसकी अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। मौके पर शराब की बोतल मिली।
एसपी (ग्रामीण) भगवत सिंह विर्दे के मुताबिक शव मांगलिया (सावर रोड) पर रेलवे ट्रैक से करीब 50 फीट की दूरी पर पड़ा हुआ था. शनिवार दोपहर ग्रामीणों ने शव देखकर सूचना दी और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। युवती के गले पर नाखूनों के निशान हैं। पास में खून से सना एक पत्थर पड़ा था। पेड़ के नीचे शराब की बोतल और खाने का सामान भी है। आशंका जताई जा रही है कि आरोपी और लड़की की रजामंदी से आए थे। संभवत: आरोपी ने जबरदस्ती करने की कोशिश की और उसकी हत्या कर दी। लापता बच्चियों की जानकारी मांगी पुलिस ने सभी थानों से गुम नाबालिग लड़कियों की जानकारी मांगी है। आसपास से सीसीटीवी फुटेज भी निकाले जा रहे हैं। टीआइ गिरिजाशंकर के मुताबिक, पहनावे से लड़की ग्रामीण परिवेश की लग रही है। पुलिस इंटरनेट मीडिया के माध्यम से भी उसकी पहचान करने का प्रयास कर रही है। हाई कोर्ट के वकील ने फांसी लगाकर दी जान इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में हाई कोर्ट के वकील ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाया है। वकील ने आत्महत्या क्यों की, यह स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस के मुताबिक, घटना सुदामा नगर की है। रमेशचंद्र पुत्र रामचंद्र वानखेड़े खाना खाने के बाद रूम में सोने चले गए थे। सुबह दरवाजा न खोलने पर बेटा देखने पहुंचा तो रमेश मृत अवस्था में मिले।Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी
शहडोल में जमीन विवाद में देवर की घिनौनी हरकत : आंगन में काम कर रही भाभी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए वायरल; दीवार की आड़ से की थी रिकॉर्डिंग
MP में SDO के पास मिली 7.60 करोड़ की संपत्ति : 2.52 किलो सोना, ₹26 लाख कैश और 3 करोड़ के रिसॉर्ट-विला, आय से 560% अधिक संपत्ति का खुलासा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन