: हेलिकॉप्टर से बारात लेकर पहुंचा दूल्हा: बेटे ने पूछा था- पापा शादी में क्या अलग करोगे, पिता ने खर्च किए इतने लाख
जगदीश माली ने कहा कि, बेटा छोटे बेटे की शादी में कुछ अलग करना चाहता था। इसलिए हमने हेलीकॉप्टर से बारात ले जाने का फैसला किया। सबसे पहले हमने दत्ता हवाई पट्टी पर संपर्क किया, उन्होंने हमें दिल्ली का एक नंबर दिया। वहां से हमने अहमदाबाद की एक इवेंट कंपनी एरोट्रेंस का नंबर लिया और फिर उनसे बात की। अब अहमदाबाद से हेलीकॉप्टर ने दूल्हे को लेकर शाम 4 बजे उड़ान भरी और फिर करीब 15 मिनट में महिदपुर में लड़की के घर पहुंच गया।
बेटे ने पूछा- पापा मेरी शादी में क्या अलग करोगे?
जगदीश माली ने बताया कि बड़े बेटे की शादी में भी हमने इस बारे में सोचा था, लेकिन उस समय व्यवस्था नहीं हो पाई। अब जब छोटे बेटे की शादी का समय आया तो बेटे ने पूछा कि पापा आप क्या अलग करोगे? इसके बाद हमने घर पर सबके साथ बैठकर फैसला किया कि हम ऋतिक की बारात हेलीकॉप्टर से ले जाएंगे।
हमने पुलिस विभाग, जिला प्रशासन, फायर, पीडब्ल्यूडी और अन्य से अनुमति ली। हमने उज्जैन के सांवरा खेड़ी और महिदपुर में दो हेलीपैड बनवाए। इन सब पर 3 लाख रुपए से ज्यादा खर्च हुए। साथ ही हेलीकॉप्टर सेवा देने वाली कंपनी को 8 लाख 79 हजार रुपए का भुगतान किया जा चुका है।
शनिवार को दुल्हन लेकर बारात वापस उज्जैन आएगी
जब बारात हेलीकॉप्टर से महिदपुर पहुंची तो लड़की के घर के पास बने हेलीपैड पर भीड़ उमड़ पड़ी। यहां से दूल्हे के लिए गाड़ी की व्यवस्था की गई। महिदपुर के भीमाखेड़ा में भी हेलीपैड बनाया गया है।
यहां भी चार का गार्ड, एंबुलेंस और फायर ब्रिगेड की व्यवस्था की गई थी। शुक्रवार शाम को जब बारात पहुंची तो गांव वालों ने मिलकर बारातियों का स्वागत किया। हाथी, घोड़े, चार बैंड, 50 कारों के साथ बारात निकाली गई। शनिवार सुबह 8 बजे बारात रवाना होगी। शनिवार सुबह हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लेकर उज्जैन के सावराखेड़ी से उज्जैन पहुंचेगा।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन