: बाघ ने 12 साल के बच्चे को मार डाला: MP में जबड़े में दबाकर झाड़ियों में ले गया, नाले में मिला शव
दादा-चाचा चिल्लाए, बाघ बच्चे को खींच ले गया
विजय घर का इकलौता लड़का था। वह 6वीं कक्षा में पढ़ता था। उसकी एक बहन भी है। जब बाघ ने उस पर हमला किया तब दादा और चाचा संजय भी वहीं पर महुआ बीन रहे थे। उन्होंने देखा तो शोर मचाने लगे। लेकिन बाघ विजय को झाड़ियों ले गया। शोर की आवाज सुनकर वन विभाग की टीम बाघ के पीछे दौड़ी। जिसके बाद बाघ बच्चे को नाले में छोड़कर जंगल की ओर चला गया।
परिक्षेत्र अधिकारी विजय श्रीवास्तव ने बताया-
पिपरिया गांव के जंगल में बने कैंप के पास बिदुरिया गांव के लोग महुआ बीनने गए थे। जंगल में पूरा स्टाफ सर्चिंग कर रहा था। शोर की आवाज के बाद स्टाफ जब मौके पर पहुंचा तो बताया गया कि बाघ बच्चे को खींच कर ले गया है। सर्चिंग में बालक का शव नाले में मिला है।
सरपंच बोले- बाघ की मौजूदगी से गांव में दहशत
पिपरिया गांव के सरपंच राजू ने बताया कि जंगल में बाघ की जानकारी से गांव में दहशत का है। बच्चे की मौत हो गई है। परिवार को मुआवजा मिलना चाहिए। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व वालों को बाघिन को गांव के पास से दूर करना चाहिए
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी
शहडोल में जमीन विवाद में देवर की घिनौनी हरकत : आंगन में काम कर रही भाभी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए वायरल; दीवार की आड़ से की थी रिकॉर्डिंग
MP में SDO के पास मिली 7.60 करोड़ की संपत्ति : 2.52 किलो सोना, ₹26 लाख कैश और 3 करोड़ के रिसॉर्ट-विला, आय से 560% अधिक संपत्ति का खुलासा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन