: शहडोल का युवक सेल्फी लेते समय खाई में गिरा, मौत: दोस्तों के साथ छोटी तुम्मी पिकनिक स्पॉट आया था, पैर फिसलने के कारण हादसा
MP Shahdol youth dies after falling into selfie ditch: एमपी के उमरिया जिले के मंगथर में छोटी तुम्मी झरने से फिसलकर एक 18 वर्षीय युवक 80 फीट गहरी खाई में गिर गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना रविवार शाम 5 बजे हुई। उसका शव शाम 6 बजे निकाला गया।
पाली थाना पुलिस के अनुसार, शहडोल के मोहतर्रा निवासी लाखन सिंह अपने 5-6 दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आया था। सेल्फी लेते समय उसका पैर फिसल गया और वह 70-80 फीट गहरी चट्टानी खाई में गिर गया। दोस्तों ने तुरंत डायल 100 पर कॉल करके पुलिस को सूचना दी।
छोटी तुम्मी एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल है
छोटी तुम्मी एक लोकप्रिय पिकनिक स्थल है। यहाँ का झरना और प्राकृतिक सौंदर्य लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। खासकर रविवार को दूर-दूर से लोग यहाँ परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने आते हैं। पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी
शहडोल में जमीन विवाद में देवर की घिनौनी हरकत : आंगन में काम कर रही भाभी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए वायरल; दीवार की आड़ से की थी रिकॉर्डिंग
MP में SDO के पास मिली 7.60 करोड़ की संपत्ति : 2.52 किलो सोना, ₹26 लाख कैश और 3 करोड़ के रिसॉर्ट-विला, आय से 560% अधिक संपत्ति का खुलासा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन