: शहडोल में स्कूल जा रही नाबालिग से दुष्कर्म: मोबाइल पर बात करते देखा तो घर पर बताने की धमकी दी, पूर्व मंत्री के निर्माणाधीन मकान में हुई वारदात
इसी दौरान आसपास के घरों में रहने वाले लोगों ने छात्रा के चिल्लाने की आवाज सुनी। लोग घरों से बाहर निकले तो उन्होंने तीसरी मंजिल की खिड़की से आरोपी को देखा। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने आरोपी को भागने से पहले ही पकड़ लिया
जब पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी वारदात को अंजाम देकर तीसरी मंजिल से नीचे उतर रहा था। उसी समय पुलिस ने उसे पकड़ लिया। छात्रा भी रोते हुए सीढ़ियों से नीचे उतर रही थी। पुलिस से सूचना मिलने के बाद पीड़ित छात्रा के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्रा के परिवार का परिचित है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।
पुलिस का कहना है कि पूर्व मंत्री के जिस घर में आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया, वहां करीब डेढ़ साल से निर्माण कार्य बंद है। वारदात के वक्त वहां कोई मौजूद नहीं था।
मोबाइल पर बात कर रही थी, आरोपी ने ब्लैकमेल किया
एडिशनल एसपी अभिषेक दीवान ने बताया कि लड़की जब स्कूल के लिए घर से निकली तो राजेंद्र टॉकीज के पास रुकी और मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। आरोपी पंकज कटारे की लड़की पर नजर पड़ी। वह उसे धमकाने लगा।
आरोपी ने कहा कि अगर तुम मेरे साथ नहीं आओगी तो मैं तुम्हारे घरवालों को बता दूंगा कि तुम लड़कों से बात करती हो। यह सुनकर लड़की डर गई। इसके बाद आरोपी उसे पास में ही निर्माणाधीन मकान में ले गया।
कुछ महीने पहले ही सजा काटकर जेल से रिहा हुआ था
कोतवाली थाना प्रभारी राघवेंद्र तिवारी ने बताया कि आरोपी कुछ महीने पहले ही दुष्कर्म के मामले में सजा काटकर जेल से रिहा हुआ था।
आरोपी को मासूम बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में 2016 में 10 साल की सजा सुनाई गई थी। उसे 2026 में रिहा होना था, लेकिन उसके अच्छे आचरण के कारण उसे 2 साल पहले यानी 2024 में रिहा कर दिया गया।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी
शहडोल में जमीन विवाद में देवर की घिनौनी हरकत : आंगन में काम कर रही भाभी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए वायरल; दीवार की आड़ से की थी रिकॉर्डिंग
MP में SDO के पास मिली 7.60 करोड़ की संपत्ति : 2.52 किलो सोना, ₹26 लाख कैश और 3 करोड़ के रिसॉर्ट-विला, आय से 560% अधिक संपत्ति का खुलासा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन