: शहडोल में 6 बारातियों की मौत: बारात जाते समय पलटी पिकअप, 24 लोग घायल, मची चीख-पुकार
मौके पर मची चीख पुकार
स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे के बाद वहां काफी चीख पुकार मच गई। कई लोग पिकअप के नीचे दबे हुए थे। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। एंबुलेंस और आसपास के थानों की पुलिस भी राहत कार्य में लगी रही।
कलेक्टर-एसपी मौके के लिए रवाना
पुलिस के मुताबिक, करौंदिया से जैसे ही बारात सीधी के मझौली के लिए निकली, करीब तीन किलोमीटर आगे भीषण हादसा हो गया। दूल्हा-दुल्हन दूसरे वाहन में थे। पिकअप में सिर्फ बाराती बैठे थे। हादसे के बाद शहडोल कलेक्टर डॉ. केदार सिंह और एसपी रामजी श्रीवास्तव मौके के लिए रवाना हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी भी उनके साथ हैं।
रीवा और सीधी से बुलाई गई एंबुलेंस
हादसे के बाद गंभीर रूप से घायलों को रीवा मेडिकल अस्पताल रेफर किया गया है। रीवा और सीधी जिले से भी एंबुलेंस बुलाई गई हैं।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी
शहडोल में जमीन विवाद में देवर की घिनौनी हरकत : आंगन में काम कर रही भाभी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए वायरल; दीवार की आड़ से की थी रिकॉर्डिंग
MP में SDO के पास मिली 7.60 करोड़ की संपत्ति : 2.52 किलो सोना, ₹26 लाख कैश और 3 करोड़ के रिसॉर्ट-विला, आय से 560% अधिक संपत्ति का खुलासा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन