: शहडोल में अवैध कोयला खदान ढहने से पति-पत्नी की मौत: जेसीबी से निकाले जा सके शव, खनन माफिया के खिलाफ ग्रामीणों ने किया हंगामा
बुढ़ार थाना प्रभारी संजय जायसवाल ने बताया- दंपती खदान में घुसकर कोयला निकाल रहे थे। इसी दौरान मिट्टी ढहने से दोनों दब गए। हादसे के बाद वहां मौजूद अन्य मजदूर भाग गए। सूचना गांव में पहुंची तो ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों को शक था कि खदान में कई मजदूर दबे हुए हैं। इस पर अधिकारियों ने जेसीबी से खुदाई कराई। हालांकि दंपत्ति के अलावा कोई और शव नहीं मिला।
अनूपपुर के फाइनेंस कंपनी में 24 लाख की धोखाधड़ी: बैंक मैनेजर समेत 8 आरोपी शहडोल से गिरफ्तार, जानिए पूरा मामला
क्षेत्र की सभी खदानें जेसीबी से ध्वस्त
कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए क्षेत्र में चल रही ऐसी सभी खदानों को बंद करने के आदेश दिए। तुरंत हरकत में आते हुए प्रशासनिक अमले ने जेसीबी की मदद से खदानों को बंद करने का काम शुरू किया, जो पूरी रात चलता रहा।
ग्रामीणों ने कहा- लंबे समय से चल रहा है अवैध खनन
ग्रामीणों ने कलेक्टर और एसपी को बताया कि गांव में पिछले कई महीनों से अवैध कोयला खदानें चल रही हैं। रोजाना कई मजदूर सुरंग में घुसकर कोयला निकालते हैं। इसकी शिकायत कई बार स्थानीय अधिकारियों से की गई, लेकिन किसी ने कोई कार्रवाई नहीं की।
शहडोल के सरसी आईलैंड में विदेश का मजा: पर्यटक भरपूर उठाएंगे लुत्फ, जानिए किसने खोज की और क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी
कलेक्टर ने कहा- जांच होगी, अवैध खदानें बंद होंगी
कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने कहा- धनगवां गांव में मिट्टी ढहने से दंपत्ति की मौत हो गई। मौके पर अवैध कोयला उत्खनन किया जा रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ। अवैध खदानों को बंद करने और मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी
शहडोल में जमीन विवाद में देवर की घिनौनी हरकत : आंगन में काम कर रही भाभी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए वायरल; दीवार की आड़ से की थी रिकॉर्डिंग
MP में SDO के पास मिली 7.60 करोड़ की संपत्ति : 2.52 किलो सोना, ₹26 लाख कैश और 3 करोड़ के रिसॉर्ट-विला, आय से 560% अधिक संपत्ति का खुलासा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन