: शहडोल में हिडन कैमरे में महिलाओं के अश्लील वीडियो: कपड़ा दुकानदार ने चेंजिंग रूम में छिपाया, वीडियो वायरल होने पर बाप-बेटे गिरफ्तार
MP Shahdol Cloth shopkeeper changing hidden camera women pornographic video: एमपी के शहडोल के देवलौंद थाना क्षेत्र के बुधवा बस स्टैंड स्थित एक कपड़े की दुकान में महिला ग्राहकों का अश्लील वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। शनिवार को पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ आईटी एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
दुकान मालिक नारायणदीन गुप्ता और उसके बेटे ने चेंजिंग रूम में हिडन कैमरा लगा रखा था। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब दुकान मालिक के बेटे ने कुछ वीडियो अपने दोस्तों को शेयर किए।
स्थानीय महिला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दुकान की पहचान कर ली। स्थानीय लोग और महिलाएं दुकान पर पहुंच गईं और विरोध जताया।

पुलिस ने कैमरा जब्त कर लिया
बुधवा निवासी कृष्णपाल सिंह बैस की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई की। दुकान की जांच के दौरान चेंजिंग रूम से एक कैमरा बरामद हुआ। जांच में पता चला कि पिता-पुत्र काफी समय से इस कैमरे के जरिए महिला ग्राहकों का वीडियो देख रहे थे।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी
शहडोल में जमीन विवाद में देवर की घिनौनी हरकत : आंगन में काम कर रही भाभी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए वायरल; दीवार की आड़ से की थी रिकॉर्डिंग
MP में SDO के पास मिली 7.60 करोड़ की संपत्ति : 2.52 किलो सोना, ₹26 लाख कैश और 3 करोड़ के रिसॉर्ट-विला, आय से 560% अधिक संपत्ति का खुलासा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन