: अघोरी बाबा ने दुकानदार के गल्ले से निकाले पैसे: कहा- पैसे मांगे तो भस्म कर दूंगा, लोगों ने पकड़कर शहडोल पुलिस के हवाले किया
MP Shahdol Aghori Baba shop robbed: एमपी के शहडोल में नमो ऑनलाइन कंप्यूटर सेंटर में अघोरी का वेश धारण किए एक व्यक्ति ने चोरी करने की कोशिश की। गुरुवार शाम करीब 4 बजे काले कपड़े पहने एक हट्टे-कट्टे युवक ने दुकान में प्रवेश किया।
दुकान मालिक मोहन गुप्ता ने उसे 10 रुपए भीख में देने के लिए कैश बॉक्स खोला। इसी बीच अघोरी ने जबरन कैश बॉक्स से सारे पैसे निकाल लिए।

आरोपी ने दुकानदार को धमकाया कि अगर उसने पैसे मांगे तो वह उसे श्राप देकर जलाकर राख कर देगा। शोर सुनकर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और आरोपी को घेर लिया। इसके बाद बुढ़ार थाने की पुलिस को सूचना दी गई।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम और पता बताने से इनकार कर दिया। आधार कार्ड मांगा तो वह धमकाने लगा। थाना प्रभारी संजय जायसवाल का कहना है कि मामले की जांच कर रहे हैं।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी
शहडोल में जमीन विवाद में देवर की घिनौनी हरकत : आंगन में काम कर रही भाभी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए वायरल; दीवार की आड़ से की थी रिकॉर्डिंग
MP में SDO के पास मिली 7.60 करोड़ की संपत्ति : 2.52 किलो सोना, ₹26 लाख कैश और 3 करोड़ के रिसॉर्ट-विला, आय से 560% अधिक संपत्ति का खुलासा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन