: खेलते समय पानी से भरे गड्ढे में डूबीं 3 बहनें, मौत: MP में सड़क निर्माण के लिए खोदा गया गड्ढा, फिसलकर गिरी, ठेकेदार पर केस दर्ज
ग्रामीणों ने कहा- दोषियों को सजा मिलनी चाहिए
एक ही परिवार की तीन बच्चियों की मौत से गांव में मातम का माहौल है। ग्रामीणों का आरोप है कि ये मौतें प्रशासन की लापरवाही और ठेकेदार की गैरजिम्मेदारी का नतीजा हैं। यह गड्ढा तीन महीने पहले ठेकेदार मान सिंह तोमर ने निर्माणाधीन नागौद-सलेहा बायपास के लिए खोदा था। ग्रामीणों का कहना है कि ठेकेदार ने गड्ढा खोदकर ऐसे ही छोड़ दिया, न तो कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया और न ही उसके आसपास कोई सुरक्षा इंतजाम किए गए। सरपंच संध्या उपाध्याय ने कहा कि ठेकेदार ने मिट्टी खोदने के लिए पंचायत से कोई अनुमति नहीं ली। वहीं, ठेकेदार का कहना है कि उसे शासन से अनुमति मिली है।
आम तोड़ने गई थीं तीनों बहनें
परिजनों ने बताया कि राजकुमार चौरसिया की बड़ी बेटी दो जुड़वां बेटियों के साथ तालाब पर आम तोड़ने गई थी। अवैध खनन के कारण तालाब के पास गड्ढा हो गया है, जिसमें काफी पानी भरा हुआ है। बताया जा रहा है कि आम तोड़ते समय एक लड़की गड्ढे में गिर गई। उसे बचाने के लिए दो और बहनें गड्ढे में उतर गईं, लेकिन तीनों डूब गईं।
परिजन ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग पर अड़े
तीनों लड़कियों की मौत से गुस्साए परिजन और ग्रामीण ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग पर अड़े हैं। उनका कहना है कि जब तक कार्रवाई नहीं होती, वे शवों को पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने देंगे। मौके पर एसडीएम जितेंद्र वर्मा, एडिशनल एसपी, टीआई, तहसीलदार मौजूद हैं। वे ग्रामीणों को समझा रहे हैं। एसडीएम ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देगा।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन