: MP में 60 फीट गहरी खाई में गिरी पिकअप: 3 लोगों की मौत, 20 घायल, 50 लोग थे सवार, घाट चढ़ते समय ब्रेक फेल होने पर हुआ हादसा
मजदूरी करने रतलाम जा रहे थे
सभी मजदूर रावटी के खेड़ी खुर्द ग्राम पंचायत के रहने वाले हैं। पिकअप में सवार होकर 50 से ज्यादा लोग फसल कटाई के लिए रतलाम जा रहे थे। इसी दौरान खेड़ीकला गांव और धोलावड़ डैम के पास घाट पर चढ़ते समय वाहन के ब्रेक फेल हो गए। वाहन रिवर्स होकर खाई में पलट गया।
MP में 70 हजार छात्रों को CM का तोहफा: 125 सरकारी स्कूल के बच्चों को मिलेगी फ्री बस सुविधा, जानिए किस-किस जिले को मिला ?
आस-पास के लोग मदद के लिए दौड़े। घायलों को बाहर निकाला गया। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को पांच एंबुलेंस से रतलाम मेडिकल अस्पताल और रावटी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।
वाहन पलटते ही चालक कूद गया
लोडिंग वाहन में कुंडल, हल्दूपाड़ा, खेड़ी खुर्द, सेंधपुरा गांव के लोग सवार थे। घायलों में बच्चे भी हैं। घायलों ने बताया कि अचानक पिकअप वाहन पलट गया। वाहन तीन-चार बार पलटने के बाद खाई में जा गिरा। चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। वाहन पलटने से पहले ही वह कूद गया।
सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत: MP में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने पिकअप को मारी टक्कर, मृतकों में तीन दोस्त भी शामिल
हादसे में मरने वालों में ये हैं
- लीला बाई पत्नी गौतम
- नानीबाई पत्नी बिजली मीठा निवासी जुनवानिया
- अजय पिता सुखराम खरारी निवासी हल्दूपाड़ा
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन