: बीजेपी नेता की बेटी ने किया सुसाइड: 12वीं में कम नंबर आने से थी परेशान, सल्फास की गोली खाई, घबराहट होने पर मां को बताई
MP Ratlam BJP leader's daughter commits suicide: एमपी के रतलाम के ग्राम पंचेड़ में एक छात्रा (19) ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली। गोली खाने के बाद छात्रा ने अपनी मां को बताया कि उसने गोली खा ली है और उसे घबराहट हो रही है। परिजनों ने उसे रतलाम मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक छात्रा का नाम पूजा है, जो पंचेड़ नामली थाना क्षेत्र निवासी मोहनलाल चौधरी की बेटी है। छात्रा ने गुरुवार शाम 6 से 7 बजे के बीच अपने घर में गेहूं में रखी सल्फास की गोली खा ली। गोली खाने के बाद उसे घबराहट होने लगी। उसकी मां गांव में ही कहीं पास में गई हुई थी। जब वह वापस लौटी तो बेटे ने मां को इस बारे में बताया।

12वीं में कम नंबर आने से परेशान
परिजन उसे तुरंत रतलाम मेडिकल कॉलेज ले गए। इलाज के दौरान रात 12 बजे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर छात्रा का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस को दिए बयान में बताया कि 12वीं में कम नंबर आने से परेशान होकर उसने आत्महत्या की है। मृतका के पिता भाजपा किसान मोर्चा के नामली मंडल अध्यक्ष हैं।
मृतका विज्ञान की छात्रा थी
लड़की 12वीं में विज्ञान-बायो की छात्रा थी। घर पर उसके माता-पिता, एक बड़ी बहन और एक छोटा भाई है। नामली थाने के उपनिरीक्षक केके सिंह पटेल ने बताया कि परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं। उसने बताया है कि 12वीं में कम अंक आने से वह परेशान थी। उसका दो-तीन साल से इलाज भी चल रहा था। गोली खाने के बाद उसने मां को बताया था। रात में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच की जा रही है।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी
शहडोल में जमीन विवाद में देवर की घिनौनी हरकत : आंगन में काम कर रही भाभी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए वायरल; दीवार की आड़ से की थी रिकॉर्डिंग
MP में SDO के पास मिली 7.60 करोड़ की संपत्ति : 2.52 किलो सोना, ₹26 लाख कैश और 3 करोड़ के रिसॉर्ट-विला, आय से 560% अधिक संपत्ति का खुलासा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन