Logo
Breaking News Exclusive
गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा ओवरटेक के चक्कर में स्कूटी सवार पिता-बेटे को रौंदा, मौके पर मौत; मां जिला अस्पताल में गंभीर 25 साल के सोने-चांदी का रिकॉर्ड गायब, ट्रस्ट का दावा- थाने में रखा; टीआई बोले- यहां कुछ भी नहीं नकाबपोश ने पहले हवाई फायर किया; विरोध पर सीने में दाग दीं 2 गोलियां, इलाके में दहशत के बीच नाकाबंदी भाई ने लगाई फांसी, श्मशान से लौटकर बहन ने दी जान, गांव में मातम और तरह-तरह की चर्चाएं खदान की माइंस के पास दिखा भयानक नजारा; आसपास दरारें, दहशत में ग्रामीण गरियाबंद PWD-पालिका ने खेला खेल, ठेकेदार को बनाया मालामाल, जानिए कैसे हुआ कमाल ? गरियाबंद में मूसलाधार बारिश में ढहा पुराना होटल, मौके पर मची चीख-पुकार डूबते दोस्त को बचाने पानी में कूदा था; SDRF ने रात 11 बजे खोज निकाला शव, जानिए कहां का रहने वाला था? राजस्थान के असली डॉक्टर की डिग्री चुराकर चाचा बना मेडिकल ऑफिसर, लोकायुक्त की कार्रवाई से खुला राज गांजा, 3 जिंदा कारतूस और कैश जब्त, पुलिस को देखते ही भागने लगी ग्रैंड विटारा, खदेड़कर पकड़ा ओवरटेक के चक्कर में स्कूटी सवार पिता-बेटे को रौंदा, मौके पर मौत; मां जिला अस्पताल में गंभीर 25 साल के सोने-चांदी का रिकॉर्ड गायब, ट्रस्ट का दावा- थाने में रखा; टीआई बोले- यहां कुछ भी नहीं नकाबपोश ने पहले हवाई फायर किया; विरोध पर सीने में दाग दीं 2 गोलियां, इलाके में दहशत के बीच नाकाबंदी भाई ने लगाई फांसी, श्मशान से लौटकर बहन ने दी जान, गांव में मातम और तरह-तरह की चर्चाएं खदान की माइंस के पास दिखा भयानक नजारा; आसपास दरारें, दहशत में ग्रामीण

: शादी की रात दूल्हे को पता चला दुल्हन की साजिश: महिला पैसे और जेवर लेकर भागने वाली थी, घूंघट उठाया तो राज खुल गया

MP Rajgarh Wedding Bride conspiracy to run away with money and jewellery: एमपी के राजगढ़ में एक युवक के साथ शादी के नाम पर ठगी की गई। सात फेरे लेने के अगले दिन उसने दुल्हन का घूंघट उठाया तो पता चला कि यह लड़की वह नहीं है जिससे उसकी सगाई और फिर शादी तय हुई थी। दूल्हे पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने जांच की तो पता चला कि लड़की पहले से शादीशुदा है। इस शादी का सौदा 11 लाख रुपए में तय हुआ था। इसमें से 5.75 लाख रुपए लड़की के पिता को दिए गए। बाकी की रकम 5 लाख 25 हजार रुपए कालू सिंह नाम के दलाल को दिए गए। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह मामला जिले के लीमा चौहान थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव का है। यहां के रहने वाले कमल सिंह सोंधिया (उम्र 22 साल) की शादी सुसनेर की रहने वाली लड़की से तय हुई थी। 14 अप्रैल को खिलचीपुर के लिंबोदा गांव में सामूहिक विवाह सम्मेलन में शादी हुई थी। जेवर और पैसे लेकर भागने की कोशिश कर रही थी दुल्हन दूल्हे ने पुलिस को बताया कि शादी की रात जब वह कमरे में गया तो दुल्हन फोन पर किसी से बात कर रही थी। वह कह रही थी कि वह परिवार और कमल को नींद की गोलियां खिला देगी और जेवर और पैसे लेकर भाग जाएगी। जब कमल ने अपनी नई दुल्हन को बात करते सुना तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। शक होने पर वह उसके पास गया और उसका घूंघट उठाया। दुल्हन का चेहरा देखकर वह चौंक गया। यह वह लड़की नहीं थी जिससे उसकी सगाई हुई थी। कमल ने बताया कि जब उसने सलोनी से रिपोर्ट करने को कहा तो उसने उसे दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी भी दी। राज खुलने पर पहले इनकार किया, फिर पूरी कहानी बताई जब कमल ने दुल्हन से पूछा तो पहले इनकार किया, फिर पूरी कहानी बताई। उसने कहा- 'मैं राधा नहीं, सलोनी हूं। मैं बिल्लोद के पास रहती हूं। मेरी शादी हो चुकी है। मेरे पति का नाम जितेंद्र गोड़ है। जोरावर सिंह, उसकी पत्नी, कालू सिंह, बालू सिंह और मैंने मिलकर तुम्हें फंसाया है। जोरावर ने योजना बनाकर पैसे ऐंठ लिए हैं। उसने मुझे भोपाल के एक युवक और युवती से मिलीभगत करके भेजा है। मैं उन्हें नहीं जानता। तुम्हारे दिए 5 लाख 75 हजार रुपए हमने बांट लिए थे, जिसमें से 30 हजार रुपए मुझे दिए थे। जोरावर सिंह ने कहा था कि घर से जेवर और पैसे लूटकर आ जाओ। मैं तुम्हें वापस गांव छुड़वा दूंगा।' पूछताछ में पता चला कि दुल्हन का नाम राधा नहीं, बल्कि सलोनी है। वह पहले से शादीशुदा है। परिजनों ने मामले की शिकायत 15 अप्रैल को पुलिस से की। ऐसे रची गई फर्जी शादी की साजिश लीमा चौहान थाना प्रभारी अनिल राहोरिया ने बताया, इसमें मुख्य साजिशकर्ता मध्यस्थ कालू सिंह और बालू सिंह हैं। इन्होंने सुसनेर निवासी जोरावर सिंह और उसकी पत्नी से मुलाकात की और पहले अपनी बेटी दिखाकर रिश्ता करवाया। फिर भोपाल निवासी शारिक खान नामक व्यक्ति से लड़की का इंतजाम करने को कहा। शारिक ने खंडवा जिले के किल्लौद बिल्लोद तहसील हरसूद में रहने वाले एक दंपत्ति से बात की, यह दंपत्ति वर्तमान में इटारसी में रहता है। पति जितेंद्र गोंड की मिलीभगत से उसकी पत्नी सलोनी गोंड को दुल्हन बनाकर दूसरी शादी कर ली गई। पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया अभी तक पुलिस ने दुल्हन सलोनी गोंड, उसके पति जितेंद्र गोंड, भोपाल निवासी शारिक खान, दलाल कालू सिंह और बालू सिंह को हिरासत में ले लिया है। इन सभी को सोमवार को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। जबकि सुसनेर निवासी जोरावर सिंह और उसकी पत्नी अभी भी फरार हैं। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन