: मैरिज गार्डन में शादी के लिए पंडाल सजाते समय हादसा: हाई वोल्टेज लाइन से सीढ़ी टकराई, 3 लोगों की मौत, 3 झुलसे
MP Narsinghpur Marriage Garden Ladder collided with high voltage line 3 people died: एमपी के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आने से तीन मजदूरों की मौत हो गई और तीन झुलस गए। शवों से धुआं निकल रहा था। घटना शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे श्री पैलेस गार्डन के बाहर हुई।
गाडरवारा थाना प्रभारी विक्रम रजक के मुताबिक मैरिज गार्डन के कर्मचारी गेट पर बड़ी सीढ़ी लगाकर मुख्य सड़क की ओर बढ़ा रहे थे, तभी सीढ़ी गेट के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। इसमें छह लोग झुलस गए। तीन की मौके पर ही मौत हो गई। बाकी तीन गंभीर रूप से घायल हैं। एक को नरसिंहपुर रेफर किया गया है। मृतकों में दो गाडरवारा और एक इंदौर का रहने वाला था।

श्री पैलेस मैरिज गार्डन प्रकाश काबरा का है, जो गाडरवारा के बड़े व्यवसायी और समाजसेवी हैं। घटना को लेकर स्थानीय लोगों में गुस्सा है और बिजली विभाग की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। सीएम ने सहायता राशि देने की घोषणा की सीएम डॉ. मोहन यादव ने हादसे को लेकर प्रभावित परिवारों के प्रति दुख जताया है। सीएम कार्यालय ने ट्वीट कर मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए और घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की है।

इनकी हुई मौत
- पीयूष (21) मेखवाल पिता गोलू मेखवाल निवासी परदेसीपुरा, इंदौर
- राजू साहू (24) पिता सुदामा साहू निवासी पलटनगंज, गाडरवारा
- संतोष पाली (31) पिता नारायण पाली निवासी स्टेशन के पास गाडरवारा
ये हुए घायल
- आशाराम जाटव (60) पिता बद्री प्रसाद जाटव निवासी खेरीटोला, गाडरवारा
- आशीष कौरव पिता चंद्रकांत कौरव निवासी गाडरवारा
- पूरनलाल जाटव (30) पिता डालचंद जाटव निवासी राजेंद्र बाबू वार्ड, गाडरवारा
मृतक के परिजनों ने कहा- बेटा काम पर गया था
मृतक राजकुमार साहू के पिता सुदामा प्रसाद साहू ने बताया, मैं घर पर था और बेटा श्री पैलेस में काम करने गया था। ठेकेदार ने मजदूरों से सीढ़ी लगाने को कहा था। बेटा और अन्य मजदूर सीढ़ी ले जा रहे थे, तभी सीढ़ी ऊपर से गुजर रहे बिजली के तार से टकरा गई।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
Tiger Shroff पर फायरिंग करने वाला Rehan Shooter कौन ? : सिर्फ 35 हजार में डील, विदेश में नौकरी का ऑफर; जानिए फायरिंग कराने में पर्दे के पीछे कौन?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन