: MP में रेत माफिया का वनकर्मियों पर हमला: बाइक गिराकर ट्रैक्टर रोका, फिर छुड़ा ले गए, मंत्री बोले- यहां रेत माफिया नहीं, पेट माफिया
इस दौरान चालक ने ट्रॉली पलट दी। 9 लोग आए और ट्रैक्टर छीनकर ले गए ट्रॉली पलटने के बाद ट्रैक्टर के इंजन को बंद कर दिया गया। स्टाफ ने चेसिस नंबर नोट कर लिया। जब्ती की कार्रवाई के बाद इंजन को अंबाह की ओर लाया गया। तभी तीन बाइक पर 9 अज्ञात व्यक्ति आए और मोटरसाइकिल एजेंसी के सामने सड़क पर ट्रैक्टर के आगे बाइकें गिराकर ट्रैक्टर को रोक लिया।
उन्होंने वन अमले के साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। जब अमले ने डंडा निकाला तो बदमाशों में से एक ने कहा- अगर डंडा मुझे लगा तो गोली मार दूंगा। इसके बाद उन्होंने जब्त ट्रैक्टर को छुड़ा लिया और उसे ले गए।
वन विभाग के एसडीओ भूरा गायकवाड़ ने बताया कि इस दौरान टीम ने ट्रैक्टर के फोटो और वीडियो भी लिए। इस मामले में अंबाह थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।
वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान
अंबाह एसडीओपी रवि भदौरिया का कहना है कि वन परिक्षेत्र द्वारा अंबाह थाने में लिखित आवेदन और वीडियो फुटेज दी गई है। आवेदन में कहा गया है कि रेत माफिया द्वारा जब्त ट्रैक्टर को ले जाया गया है। वीडियो फुटेज के आधार पर जल्द ही माफिया की पहचान कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जाएगी।
रेंजर वीर कुमार तिर्की का कहना है कि हमारी टीम ने जब्त ट्रैक्टर के चेसिस नंबर का वीडियो बना लिया है। उस चेसिस नंबर के आधार पर वाहन मालिक का पता लगाने के लिए परिवहन विभाग को पत्र भेजा जाएगा। उसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
MP में होली पर खौफनाक खूनी खेल: कातिलों ने युवक के बाद ASI को मार डाला, पुलिसवालों पर हमला, जान बचाने कमरे में घुसीं महिला अफसर
मुरैना में रेत माफिया नहीं, बल्कि पेट माफिया है
रेत माफिया हमले का मुद्दा विधानसभा में भी गूंजा। मुरैना जिले के सुमावली से विधायक और कृषि मंत्री एदल सिंह कंषाना से जब इस मामले में सवाल पूछा गया तो उन्होंने जिले में रेत माफिया होने से इनकार किया।
सरकार इसे पेट माफिया बताकर संरक्षण दे रही है
कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाह ने मंत्री एदल सिंह कंषाना के बयान पर कहा कि यह एक मंत्री का बयान है। पूरी सरकार माफिया को संरक्षण दे रही है।
बाला बच्चन ने कहा- यह सब सरकार के संरक्षण में हो रहा है
कांग्रेस विधायक और पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन ने कहा कि यह सब सरकार के संरक्षण में हो रहा है। इसलिए सरकार को इसे रोकना चाहिए। मुख्यमंत्री के पास गृह विभाग है, इसलिए उन्हें ध्यान देना चाहिए।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी
शहडोल में जमीन विवाद में देवर की घिनौनी हरकत : आंगन में काम कर रही भाभी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए वायरल; दीवार की आड़ से की थी रिकॉर्डिंग
MP में SDO के पास मिली 7.60 करोड़ की संपत्ति : 2.52 किलो सोना, ₹26 लाख कैश और 3 करोड़ के रिसॉर्ट-विला, आय से 560% अधिक संपत्ति का खुलासा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन