: एमपी में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या: अवैध शराब पकड़ने निकले थे, दूसरे गुट ने कर दी फायरिंग
MP Morena illegal liquor uncle-nephew shot dead: एमपी के मुरैना के सिहौनिया थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दो शराब कारोबारियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पहले खबर आई थी कि दोनों ने एक दूसरे पर गोली चलाई है। बाद में पता चला कि मिरघान गांव निवासी बंटी भदौरिया और भोला भदौरिया रिश्ते में चाचा-भतीजा थे, जिन्हें किसी और ने गोली मारी है।
घटना आज (सोमवार) सुबह करीब 8 बजे भाई खान का पुरा गांव के पास हुई। जानकारी के मुताबिक बंटी भोला का चाचा था। किसी ने सोमवार सुबह बंटी को फोन पर सूचना दी कि कोई अवैध शराब लेकर आ रहा है। यह सुनकर भोला भी बंटी के पास पहुंच गया। दोनों कार से फोन पर बताई गई जगह के लिए निकल पड़े।

वे सिहौनिया थाना क्षेत्र के भाई खान का पुरा गांव पहुंचे। यहां पहले से ही अवैध शराब के कारोबार में लिप्त दूसरे गुट के प्रदीप तोमर, लुक्का तोमर और ललकी पंडित मौजूद थे। दोनों गुट आपस में बहस करने लगे। इसी बीच बंटी ने फायरिंग शुरू कर दी, यह देख विरोधी गुट ने भी फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें बंटी और भोला की मौत हो गई।
मृतक बंटी अवैध शराब का सिंडिकेट चलाता था
जानकारी के अनुसार मुरैना जिले का शराब ठेका राजा परमार नामक कारोबारी के पास है। बंटी भदौरिया अपने भतीजे भोला भदौरिया के साथ मिलकर अवैध शराब का सिंडिकेट चलाता था। विपक्षी दल के प्रदीप तोमर, लुक्का तोमर और लालकी पंडित भी अवैध शराब का कारोबार करते हैं। दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार झड़प हो चुकी है।
कटारे ने कहा- कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है
मप्र विधानसभा में विपक्ष के उपनेता हेमंत कटारे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा- मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। मुरैना जैसे संवेदनशील जिले में दिनदहाड़े सरेआम फायरिंग की घटना कोई सामान्य बात नहीं है, यह सरकार की विफलता का प्रतीक है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी
शहडोल में जमीन विवाद में देवर की घिनौनी हरकत : आंगन में काम कर रही भाभी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए वायरल; दीवार की आड़ से की थी रिकॉर्डिंग
MP में SDO के पास मिली 7.60 करोड़ की संपत्ति : 2.52 किलो सोना, ₹26 लाख कैश और 3 करोड़ के रिसॉर्ट-विला, आय से 560% अधिक संपत्ति का खुलासा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन