: पड़ोसी लड़के से बात करने पर बेटी की हत्या: पिता ने गला घोंटकर मारा, दादा ने शव बांध में फेंका, शादी करने पर अड़ी थी
एसपी मनोज कुमार राय ने बताया कि, हत्या के मामले में पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। हत्या के बाद दोनों ने उसी रात 1 बजे शव को पानी में फेंक दिया था। 4 दिन बाद 30 मार्च को शव पानी की सतह पर मिला। शव के साथ आरोपी का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। घटनास्थल हरदा जिले के छीपाबड़ थाने का है, इसलिए मामला संबंधित थाने को भेजा जाएगा।
युवक की रॉड से पीट-पीटकर हत्या: प्रेम प्रसंग में मर्डर की आशंका, रात में युवती से गया था मिलने
5 बिंदुओं में जानिए, कैसे पिता ने की बेटी की हत्या
1. पुलिस को मिली अज्ञात लड़की की लाश
30 मार्च को इंदिरा सागर बांध के बैकवाटर में चारखेड़ा रेलवे ब्रिज के पास एक बोरे में 16 वर्षीय लड़की की लाश मिली थी। उस समय शव की पहचान नहीं हो पाई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटकर हत्या की पुष्टि हुई थी। शव की पहचान के लिए आसपास के जिलों में गुमशुदा लोगों का रिकॉर्ड खंगाला गया। बाद में जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि छीपाबड़ से एक लड़की लापता है, जिसके साथ मारपीट की गई है।
2. पुलिस पहुंची तो पिता ने कबूला जुर्म हरसूद पुलिस छीपाबड़ पहुंची। लापता युवती के परिजनों से पूछताछ की गई तो शव की पहचान काजल मीना के रूप में हुई। इसके बाद पिता लोकेश मीना ने बेटी की हत्या करना कबूल किया।
3. पड़ोस के युवक से बात करती थी
आरोपी पिता ने बताया कि उसकी बेटी पड़ोस में रहने वाले युवक से बात करती थी। युवक का परिवार बेटी पर शादी का दबाव बना रहा था, बेटी भी उनके पक्ष में थी। वह फोन पर उस लड़के से बात करती थी। युवक उसी जाति का है, लेकिन परिवार बहुत गरीब था, इसलिए हम बेटी की उस लड़के से शादी करने से मना कर रहे थे।
4. खेत पर ले जाकर गला घोंटकर हत्या की
पिता ने बताया कि 26 मार्च को उसने अपनी बेटी से कहा था कि यह मोबाइल ले लो और उस लड़के का नंबर ब्लॉक कर दो, लेकिन उसने मेरा मोबाइल तोड़ दिया। मोबाइल तोड़ने की वजह से मुझे बहुत गुस्सा आया। मैं शांत हुआ और खेत की तरफ चला गया। शाम को वापस लौटा और बेटी को खेत पर ले गया।
यहां लड़की के दादा-दादी रहते हैं। मैंने बेटी को समझाया कि उस लड़के से बात करना बंद कर दे। बेटी वहां भी जिद पर अड़ी रही। इस दौरान मैंने उसका गला दबा दिया। वहीं बेटी की मौत हो गई।
5. दादा ने शव को बोरे में भरकर फेंक दिया
बेटी की हत्या के आरोपी लोकेश मीना ने अपने पिता विष्णु प्रसाद को सारी बात बताई। पिता ने कहा कि जो किया उसे भूल जाओ और अब लड़की के शव को कहीं ठिकाने लगा दो। आरोपी ने कहा- जब मैं डर गया तो मेरे पिता ने शव को बोरे में भरकर मुझे बाइक पर बैठा लिया। हम शव को 30 किलोमीटर दूर चारखेड़ा लेकर आए। यहां ओवरब्रिज से पानी में शव को फेंक दिया। घर गया तो पत्नी ने बेटी के बारे में पूछा तो मैंने पत्नी को बताया कि बेटी को देवास में उसकी बड़ी बहन के घर छोड़ आया हूं।
मृतका चार बेटियों में दूसरे नंबर की थी
आरोपी लोकेश मीना छीपाबड़ नगर परिषद में पंप ऑपरेटर है। उसके पिता और आरोपी विष्णु प्रसाद खेती करते हैं। उनके पास करीब चार बीघा जमीन है। लोकेश के पांच बच्चे हैं, जिनमें चार बेटियां और एक बेटा है। मृतक काजल दूसरे नंबर की बेटी थी। बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
जज के 17 साल के बेटे ने मर्सिडीज से ली जान : रात में बिना बताए कार लेकर निकला था नाबालिग; स्कूटर सवार की मौत, पीड़ित परिवार बोला- जज ने किया दुर्व्यवहार
अनूपपुर के शातिर ठग की करतूत : CHO का ट्रांसफर कराने का झांसा देकर 3.70 लाख ऐंठे, फर्जी अधिकारी को पुलिस ने शुजालपुर से दबोचा
शहडोल में शादी का झांसा देकर 3 साल तक रेप : अश्लील वीडियो मंगेतर को भेज शादी तुड़वाई; 3 बार गर्भपात कराने का आरोप, बीजेपी नेता के भाई पर जीरो FIR
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन