: MP में कार की टक्कर से 4 की बिछी लाशें: मृतकों के परिजन बोले- सरपंच के पति ने किया मर्डर, जानिए विवाद और मौत की कहानी ?
MP Jhabua Scorpio Car Bike Accident Controversy BJP Congress: झाबुआ में स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी. बाइक सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. रविवार सुबह एक घायल व्यक्ति की दाहोद (गुजरात) के अस्पताल में मौत हो गई। हादसा शनिवार देर रात राणापुर के कुन्दनपुर पुलिस चौकी के पास कालिया कोटड़ी में हुआ।
MP Jhabua Scorpio Car Bike Accident Controversy BJP Congress: मृतक के परिजनों का आरोप है कि कुशलपुरा सरपंच पति राकेश डामोर ने जानबूझकर बाइक को टक्कर मारी है. बताया जा रहा है कि एक दिन पहले गांव में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था. राकेश डामोर का परिवार बीजेपी से जुड़ा है. MP Jhabua Scorpio Car Bike Accident Controversy BJP Congress: कांग्रेस कार्यकर्ता राकेश डामोर के खिलाफ गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं. उनका कहना है कि धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए. गांव बुचा डूंगरी में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है. पुलिस ने कहा- पीएम रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी MP Jhabua Scorpio Car Bike Accident Controversy BJP Congress: राणापुर पुलिस थाना प्रभारी शंकर सिंह रघुवंशी ने बताया, कालू मेड़ा (30), वासना डामोर (65) और उनके बेटे अरविंद (25) की मौके पर ही मौत हो गई. घायल कमल मेड़ा (37) को दाहोद के अस्पताल ले जाया गया। MP Jhabua Scorpio Car Bike Accident Controversy BJP Congress: रविवार सुबह उनका निधन हो गया. शव का पोस्टमार्टम राणापुर सरकारी अस्पताल में कराया गया है. मामले की जांच की जा रही है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी
शहडोल में जमीन विवाद में देवर की घिनौनी हरकत : आंगन में काम कर रही भाभी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए वायरल; दीवार की आड़ से की थी रिकॉर्डिंग
MP में SDO के पास मिली 7.60 करोड़ की संपत्ति : 2.52 किलो सोना, ₹26 लाख कैश और 3 करोड़ के रिसॉर्ट-विला, आय से 560% अधिक संपत्ति का खुलासा
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन