: युवक ने ASI का कॉलर पकड़ा: कहा- 'दो मिनट रुको, वर्दी उतरवा दूंगा'; पुलिस ने वीडियो के साथ दर्ज किया केस
कॉलर पकड़कर धमकाया
गुरुवार शाम को ट्रैफिक पुलिस की टीम अंधमुक बाईपास पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। एएसआई शिवचरण दुबे और अन्य जवान मौजूद थे। इस दौरान एक बाइक (एमपी 20 जेएएच 3385) को रोका गया, जिसे केसरी सागर सेन चला रहा था। वह बिना हेलमेट और लाइसेंस के था। पुलिस ने चालान बनाकर लाइसेंस मांगा।
इस पर केसरी ने अपने बेटे अंकित को मौके पर बुलाया। अंकित मौके पर पहुंचा और गाड़ी रोकने का कारण पूछने लगा। जब पुलिसकर्मियों ने बताया कि वह बिना हेलमेट और लाइसेंस के है, तो अंकित भड़क गया। कुछ ही देर में उसने पुलिसकर्मी का कॉलर पकड़ लिया और धमकी देने लगा कि, "मैं तेरी वर्दी उतरवा दूंगा।"
वीडियो बनने पर वह और भड़क गया
जब एएसआई ने युवक की हरकतों का वीडियो बनाना शुरू किया, तो वह और उग्र हो गया। कैमरे के सामने ही पुलिसकर्मी से तू-तड़ाक करने लगा। वीडियो में वह कहता दिख रहा है, "मेरे बाप से इज्जत से बात करना, वरना अच्छा नहीं होगा।"
पुलिसकर्मियों ने दर्ज कराई शिकायत
धनवंतरी नगर चौकी प्रभारी के अनुसार ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत दी है। युवक की पहचान शाहपुरा थाने के गांव सूखा निवासी अंकित के रूप में हुई है। उसके खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और पुलिसकर्मी से अभद्रता करने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल युवक फरार है, उसकी तलाश की जा रही है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन