: MP के निर्माणाधीन होटल में सिलेंडर ब्लास्ट: एक महिला की मौत, 8 घायल, सीएम मोहन यादव ने मुआवजे का किया ऐलान
काम कर रहे लोग घायल हो गए
जब किचन में धमाका हुआ, उस समय मजदूर वहां काम कर रहे थे। इस कारण वे विस्फोट की चपेट में आ गए। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि 8 मजदूर घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए मेडिकल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है।
आला अधिकारी मौके पर पहुंचे
घटना की जानकारी मिलने के बाद जबलपुर कमिश्नर अभय वर्मा, जिला कलेक्टर दीपक सक्सेना और एसपी आदित्य प्रताप सिंह मौके पर पहुंच गए हैं। जिला कलेक्टर ने बताया कि होटल के किचन में गैस पाइपलाइन में रिसाव हो रहा था। उसी दौरान आग लग गई। गैस रिसाव कैसे हुआ, इसकी जांच उच्च अधिकारियों द्वारा की जा रही है।
सीएम मोहन यादव ने जताया दुख
घटना की जानकारी जैसे ही मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को लगी, उन्होंने इस घटना पर दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा कि जबलपुर में निर्माणाधीन आईटीसी होटल के किचन में गैस पाइपलाइन टेस्टिंग के दौरान भीषण आग लगने की सूचना मिली है। इस दुखद घटना में घायलों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। जिला प्रशासन को समुचित उपचार की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।
सीएम ने आर्थिक सहायता की घोषणा की
सीएम ने लिखा कि दुर्भाग्य से घटना में एक महिला की असामयिक मृत्यु हो गई है। शोक संतप्त परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं। मुख्यमंत्री ने विश्वज्ञानदान से मृतकों के परिवार को 4 लाख रुपए और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
MP में LOVE अफेयर में पति का कत्ल : बॉयफ्रेंड संग मिलकर पति की लाश रेत में गाड़ी; गला घोंट कर मार डाला, बच्चे घर में सोते रह गए
गर्लफ्रेंड के दबाव से तंग आकर बॉयफ्रेंड ने की खुदकुशी : होटल के कमरे में विवाद के बाद खुद पर पेट्रोल डालकर लगाई थी आग; 10 महीने बाद प्रेमिका गिरफ्तार, जेल भेजा
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी
शहडोल में जमीन विवाद में देवर की घिनौनी हरकत : आंगन में काम कर रही भाभी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए वायरल; दीवार की आड़ से की थी रिकॉर्डिंग
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन