: जबलपुर में नदी में गिरी स्कॉर्पियो, 4 की मौत: 2 की हालत गंभीर; शव निकालने के लिए कार का गेट सरिए से तोड़ना पड़ा
इनमें मनोज प्रताप पुत्र गोविंद पटेल (35) निवासी चौकीताल और जितेंद्र पुत्र नारायण पटेल लोधी (36) निवासी चौकीताल शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी मृतक भी भेड़ाघाट थाने के चौकीताल गांव के रहने वाले थे। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
कार में कुल 6 लोग सवार थे, बकरा भी था
चरगंवा थाना प्रभारी अभिषेक प्यासी ने बताया कि गुरुवार की दोपहर को एक सफेद स्कॉर्पियो में सवार 6 लड़के चरगंवा से जबलपुर जा रहे थे। जैसे ही कार सोमती नदी के पास पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई।
ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद चारों शवों को बाहर निकाला गया। थाना प्रभारी ने बताया कि मृतकों की कार में एक बकरा भी था, जो जीवित है।
हादसे में इनकी गई जान
किशन पटेल पिता गुलजारीलाल पटेल (35)
महेंद्र पटेल पिता तीरथ पटेल (35)
सागर पटेल पिता राजेश पटेल (17)
राजेंद्र पटेल पिता नारायण पटेल (36)
प्रत्यक्षदर्शी बोले- अचानक तेज आवाज आई
प्रत्यक्षदर्शी रामकुमार ने बताया कि गुरुवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे तेज रफ्तार कार MP04 BA 6954 जबलपुर की तरफ जाती दिखी थी, अचानक तेज आवाज आई। गांव के लोग दौड़कर पुल के पास पहुंचे तो देखा कि कार पुल से 30 फीट नीचे गिरी है।
गांव के लोगों ने तुरंत ही पुलिस और 108 को सूचना दी। कुछ ही देर बाद मौके पर पुलिस पहुंची। जिनके साथ मिलकर कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया।
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी
अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी
शहडोल में जमीन विवाद में देवर की घिनौनी हरकत : आंगन में काम कर रही भाभी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए वायरल; दीवार की आड़ से की थी रिकॉर्डिंग
MP में SDO के पास मिली 7.60 करोड़ की संपत्ति : 2.52 किलो सोना, ₹26 लाख कैश और 3 करोड़ के रिसॉर्ट-विला, आय से 560% अधिक संपत्ति का खुलासा
6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन