Logo
Breaking News Exclusive
कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब' कुएं में पैर फिसलने से गिरी बहन, बचाने कूदा भाई; डूबने से सगे भाई-बहन की मौत कर्मचारी पर डंडे से जानलेवा हमला, 2 आरोपी पकड़ाए; वारदात CCTV में कैद मवेशियों से टकराकर ढाई साल में 10 लोगों की मौत; 3.67 लाख गोवंश पर जिले में सिर्फ 16 गौशालाएं USTR में स्मार्ट सर्विलांस से नदी के रास्ते तस्करी का पर्दाफाश, नुआपाड़ा के मास्टरमाइंड समेत 3 तस्कर गिरफ्तार 8 लाख डकार कर भाग गया ठेकेदार, अब मासूम बच्चे और ग्रामीण मिलकर बना रहे 'अपना स्कूल', भ्रष्ट ठेकेदारों पर मेहरबान प्रशासन MP में डॉक्टर ने किया गजब का कांड, एंटी-रेबीज की जगह Snake Bite इंजेक्शन लगाया जनता को Porn दिखाकर Russia से जंग लड़ेगा Ukraine; 236 करोड़ रुपए कमाई का अनुमान ललितपुर टू सागर 250KM शराब तस्करी रूट; EXCLUSIVE रिपोर्ट में जानिए 20 ‘कातिलों’ का किरदार ? जगदलपुर NIA कोर्ट ने 10 नक्सलियों को माना दोषी; भूपेश-बैज बोले- यह इंसाफ नहीं खानापूर्ति, मास्टरमाइंड खुलेआम घूम रहे पूर्व CM जोगी से लेकर डिप्टी सीएम विजय शर्मा तक; छत्तीसगढ़ के ये 20+ दिग्गज पहले थे 'मास्टर साहब'

: युवती की आंख में मारी गोली, मौत: MP में पार्टी से घर जाने की जिद कर रही थी, दोस्त ने धमकाया, फिर बंदूक से फायर कर दिया

MP Indore party girl shot in the eye, death: एमपी के इंदौर में एक युवती की आंख में गोली लग गई। उसे उसके दोस्त घायल अवस्था में बॉम्बे अस्पताल ले गए। यहां डॉक्टरों ने घटना के बारे में पूछा तो वे घरवालों को बुलाने की बात कहकर भाग गए। इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई। घटना गुरुवार रात 3.30 बजे महालक्ष्मी नगर में हुई। लसूड़िया थाना प्रभारी तारेश सोनी ने बताया कि युवती की पहचान ग्वालियर निवासी भावना सिंह (24) के रूप में हुई है। कुछ युवक उसे दोपहर करीब 3:45 बजे अस्पताल लेकर आए। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शराब पार्टी के बाद चली गोली पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि युवती के दोस्त महालक्ष्मी नगर में किराए पर रहते हैं। वे शराब पार्टी कर रहे थे। युवती लड़कों के साथ थी। वह पार्टी से घर जाने की जिद कर रही थी। इस पर उसके दोस्त आशु ने उसे गोली मारने की धमकी दी। इस दौरान आशु की पिस्टल से फायर हो गया। गोली भावना की आंख में लगी। छात्र के सिर पर चप्पल रखकर उससे कहलवाया- लव जिहाद पाप है: MP में छेड़छाड़ के आरोप में नाबालिग से मारपीट, वीडियो वायरल चाबी के चेन से पुलिस को मिला सुराग गोली लगने के बाद जब लड़की के दोस्त उसे अस्पताल ले गए तो वे अपनी चाबी का चेन वहीं भूल गए। इस पर आरआर बिल्डिंग का पता लिखा था। इसके आधार पर पुलिस उन तक पहुंची। पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज भी मिले हैं। इनमें आरोपी रात को बिल्डिंग से बाहर निकलते नजर आ रहे हैं। यहां 5 युवकों ने मकान किराए पर लिया था। इनमें से दो युवक निजी कंपनी में काम करते थे। रेंट एग्रीमेंट से युवकों की पहचान पुलिस ने मकान मालिक दीपक को मौके पर बुलाकर पूछताछ की। उसने बताया कि दलाल के जरिए मकान 5 युवकों को 35 हजार रुपये महीने पर किराए पर दिया था। इनमें से दो नौकरीपेशा हैं। जबकि बाकी तीन छात्र हैं। मकान मालिक ने युवकों के नाम से बना रेंट एग्रीमेंट पुलिस को सौंप दिया। रेंट एग्रीमेंट पीयूष अवस्थी के नाम से हुआ था। ये लड़के दतिया, ग्वालियर और सतना के रहने वाले हैं। युवक उसे किराए की कार में लेकर आए थे डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा के अनुसार आरोपी भावना सिंह को किराए की कार में अस्पताल लेकर गए थे। आरोपी कार को निपनिया में छोड़कर चले गए थे। उस पर खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस ने कार मालिक जतिन जायसवाल को बुलाया। उसने बताया कि उसने कार आशु यादव को किराए पर दी थी। आशु दतिया का रहने वाला है। पीयूष समेत तीन से पूछताछ, आशु की तलाश युवती भावना की मौत के मामले में पुलिस पीयूष और उसके दो साथियों से पूछताछ कर रही है। वहीं, इस मामले में दतिया के आशु यादव और एक अन्य की तलाश की जा रही है। भावना आशु की सहेली है। वह उससे मिलने आती थी। आंख के पास देसी तमंचे से गोली चल गई। इसमें उसकी मौत हो गई। डीसीपी अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि... आंख में गोली लगने से घायल युवती भावना सिंह की इलाज के दौरान मौत हो गई। जांच में 4-5 युवकों के नाम सामने आए हैं। तीन युवकों को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि बाकी दो की तलाश की जा रही है। Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन