MP CG Times
Breaking News Exclusive
अनूपपुर के BJP नेता का जुआ खेलते VIDEO लीक : क्या जिला उपाध्यक्ष साहब 52 परी से कर रहे कमाई, जानिए कौन हैं नेताजी, एक्शन पर क्या बोले ASP ? धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ? गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल शहडोल के जंगलों में 60 हाथियों के दो झुंड : अब ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई खास ट्रेनिंग, अवैध कटाई पर भी रहेगी नजर अनूपपुर में कुएं में लाश की सीक्रेट कहानी : क्या किसी ने मारकर फेंक दी लाश; लाठी-जूते दिखे तो पुलिस को बुलाया, कांटे से निकाला शव विधायक फुंदेलाल बोले- आदिवासी परिवार 5 बच्चे पैदा करें : आबादी घटी तो आरक्षण पर असर पड़ेगा; मार्को ने खुद के 2 बच्चों पर दी यह सफाई, क्या है आपकी राय? अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी अनूपपुर के BJP नेता का जुआ खेलते VIDEO लीक : क्या जिला उपाध्यक्ष साहब 52 परी से कर रहे कमाई, जानिए कौन हैं नेताजी, एक्शन पर क्या बोले ASP ? धान तस्करी सीक्रेट फाइल्स, 22 चेकपोस्ट में सेटिंग? : ओडिशा से गरियाबंद कैसे पहुंच रहा, 200-300 KM का तस्करी रूट, एक्शन कम, एंट्री बेधड़क ? गरियाबंद में हिंसक झड़प में TI समेत 4 घायल : करका जंगल में अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, 400 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी तैनात अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी स्कूल यूनिफॉर्म में 2 छात्राओं ने शराब पीकर फूंकी बीड़ी : 5 छात्रों ने पीया गांजा; खुद वीडियो बनाकर किया वायरल, सभी 7 को TC देने का नोटिस अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल शहडोल के जंगलों में 60 हाथियों के दो झुंड : अब ड्रोन कैमरे से होगी निगरानी, वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई खास ट्रेनिंग, अवैध कटाई पर भी रहेगी नजर अनूपपुर में कुएं में लाश की सीक्रेट कहानी : क्या किसी ने मारकर फेंक दी लाश; लाठी-जूते दिखे तो पुलिस को बुलाया, कांटे से निकाला शव विधायक फुंदेलाल बोले- आदिवासी परिवार 5 बच्चे पैदा करें : आबादी घटी तो आरक्षण पर असर पड़ेगा; मार्को ने खुद के 2 बच्चों पर दी यह सफाई, क्या है आपकी राय? अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी

: प्रेमिका ने कहा- मर जाओ, प्रेमी ने खुद को आग लगा ली: मरने से पहले बोला- वो मुझे ब्लैकमेल कर रही, 9 साल से रिलेशन में थे

प्रेमिका ने कहा- मर जाओ, प्रेमी ने खुद को आग लगा ली: मरने से पहले बोला- वो मुझे ब्लैकमेल कर रही, 9 साल से रिलेशन में थे

MP Gwalior boyfriend commits suicide girlfriend blackmailed: यह लड़की मेरे साथ 9 साल से रिलेशन में थी। 7 साल तक सब सही चला, लेकिन उसके बाद मुझे ब्लैकमेल करने लगी। शादी करने का झांसा दिया। जब मैंने कहा कि मुझे शादी करनी है, तू शादी कर, तो बोली- मैं शादी नहीं करूंगी। मुझे 3 लाख रुपए चाहिए।

रविवार (15 जून) दोपहर 2.30 बजे आग से झुलसे ग्वालियर के 24 साल के अजय कुशवाह की मौत हो गई। उसने उससे कुछ मिनट पहले ही दिए बयान में उसका दर्द छलका। उसने अपना नाम अजय कुशवाह बताते हुए कहा- मैं सिकंदर कंपू पर रहता हूं और एक छोटी सी फैमिली से बिलॉन्ग करता हूं।

मुझे मारने के लिए कुछ दिन पहले मेरे घर पर गुंडे भेजे गए थे। इसके बाद मामला लड़की के पिता को पता लगा तो वह मेरे पापा के पास आ गए। उन्होंने कहा कि आपके लड़के को शादी करनी है तो हमें पांच लाख रुपए देने होंगे, वरना शादी नहीं हो सकती।

ग्वालियर की माधौगंज थाना पुलिस ने अजय को खुदकुशी के लिए उकसाने पर प्रेमिका, उसके पिता दशरथ मदने, भाई सागर मदने पर बीएनएस की धारा 108 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

9 साल पहले एक शादी में मिले थे दोनों

अजय सिंह कुशवाह के पिता सुरेश कुशवाह सब्जी का ठेला लगाते हैं। अजय भी उनकी मदद करता था। 9 साल पहले, साल 2016 में, एक शादी समारोह के दौरान माधौगंज पटियावाला मोहल्ला में रहने वाली एक लड़की से उसकी नजरें मिली थीं। दोनों के बीच दोस्ती हुई, फिर एक-दूसरे को चाहने लगे।

सबसे पहले लड़की ने प्यार का इजहार किया। दोनों ने एक-दूसरे से शादी का वादा किया और रिलेशनशिप में आ गए। सात साल तक सब कुछ ठीक चला। साल 2023 के बाद अचानक उनके रिश्ते की डोर कमजोर होने लगी। युवती खुद को अजय से दूर करने लगी।

शादी के बदले मांगे रुपए, ब्लैकमेल किया

जब अजय को ये एहसास होने लगा कि उसकी प्रेमिका उसे धोखा दे रही है और दूसरे लड़कों से भी बात करती है, तो उसने उससे शादी करने के लिए कहा। इस पर लड़की ने पहले मना कर दिया, फिर शादी के बदले तीन लाख रुपए मांगे।

आरोप है कि जब अजय ने यह रुपए देने से इनकार किया, तो प्रेमिका ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। वह उसे धमकाने लगी कि अगर पैसे नहीं दिए तो वह उसे झूठे मामले में फंसा देगी। इसी कारण अजय पिछले कुछ महीनों से काफी परेशान था।

प्रेमिका के पिता ने मांगे थे 5 लाख रुपए

जब बात ज्यादा बढ़ गई तो लड़की के पिता और अजय के परिजन को भी मामले की जानकारी लग गई। इस पर लड़की का पिता 15 से 20 बदमाशों को साथ लेकर अजय के घर पहुंचा था। वहां उसने साफ शब्दों में कहा था- अगर मेरी बेटी से अजय की शादी करना चाहते हो तो पांच लाख रुपए देने होंगे, वरना यह शादी नहीं होगी।

अपने बेटे को भी समझा दो कि वह मेरी बेटी से शादी का सपना छोड़ दे। पिता पांच लाख रुपए मांग रहा था और बेटी तीन लाख रुपए। अजय के पिता सुरेश ने बताया कि जब से लड़की के परिवार वाले धमकाकर गए थे, तभी से बेटा डिप्रेशन में था।

अजय ने भी मौत से पहले अपने आखिरी वीडियो में कहा है कि वह उससे मिलने गया था, लेकिन लड़की उसे ब्लैकमेल कर रही थी। मैंने उससे कहा कि अगर हमारा प्यार कुछ नहीं है, तो बता दो। इस पर उसने कहा, "तू मर जा, फिर मैं क्या करता? और मैंने खुद को आग लगा ली।

'जल रहा था अजय, वीडियो बना रही थी प्रेमिका'

पिता का कहना है- जिस समय अजय ने प्रेमिका के घर के बाहर खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगाई थी, उस समय वहां कई लोग मौजूद थे, लेकिन उसे बचाने का प्रयास किसी ने नहीं किया। जिस लड़की के लिए मेरे बेटे ने आग लगाई, वही उसका वीडियो बना रही थी।

कुछ राहगीरों ने आग बुझाने के लिए उस पर पानी डालकर उसे बचाने का प्रयास किया। वहीं, कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आग से झुलसे घायल अजय को अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल में दो दिन तक जिंदगी के लिए संघर्ष करने के बाद घायल अजय ने रविवार दोपहर 2:30 बजे दम तोड़ दिया।

पिछले 2 साल से दोनों के बीच अनबन चल रही थी

युवक और युवती के बीच 9 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन पिछले दो साल से दोनों के बीच अनबन थी। अजय अपनी गर्लफ्रेंड के लिए दीवाना था, लेकिन अब वह उससे पीछा छुड़ाकर कहीं और शादी करना चाहती थी।

अजय के आत्मदाह के बाद युवती ने अपना बचाव करते हुए माधौगंज थाने में अजय द्वारा परेशान किए जाने की शिकायत की थी। पुलिस ने अजय का मोबाइल निगरानी में लिया है।

पुलिस का कहना है कि फिलहाल, मोबाइल के जरिए कुछ परतें खोलने की कोशिश की जा रही है। घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ की जा रही है और जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

Tags :

संबंधित ख़बरें

अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी

अनूपपुर में कातिल पिता ने बेटी को क्यों मार डाला? : इंजेक्शन में जहर भरकर मुंह में डाला; ससुर को भी क्यों निपटाना चाहता था; मर्डर की इनसाइड स्टोरी

अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

अनूपपुर में दो बाइकों की आपस में टक्कर, 2 जख्मी : आगे चल रही बाइक अचानक रुकने से हुआ हादसा; TI ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल

अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी

अनूपपुर में मासूम समेत 3 लोगों की दर्दनाक मौत : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, 4 लोग गंभीर रूप से घायल, जानिए कहां के रहने वाले हैं सभी

शहडोल में जमीन विवाद में देवर की घिनौनी हरकत : आंगन में काम कर रही भाभी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए वायरल; दीवार की आड़ से की थी रिकॉर्डिंग

शहडोल में जमीन विवाद में देवर की घिनौनी हरकत : आंगन में काम कर रही भाभी के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर किए वायरल; दीवार की आड़ से की थी रिकॉर्डिंग

MP में SDO के पास मिली 7.60 करोड़ की संपत्ति  : 2.52 किलो सोना, ₹26 लाख कैश और 3 करोड़ के रिसॉर्ट-विला, आय से 560% अधिक संपत्ति का खुलासा 

MP में SDO के पास मिली 7.60 करोड़ की संपत्ति  : 2.52 किलो सोना, ₹26 लाख कैश और 3 करोड़ के रिसॉर्ट-विला, आय से 560% अधिक संपत्ति का खुलासा 

6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब

6 पिल्लों को 6 नाबालिगों ने जिंदा जलाया : कुत्ते के पिल्लों को पीट-पीटकर बोरी में भरा, फिर पेट्रोल डालकर लगाई आग, CCTV से खुलासा, माता-पिता थाने तलब

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन