Logo
Breaking News Exclusive
टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान टेबल पर शराब की बोतल रख क्लासरूम में सोए मिले मास्टर जी, मध्याह्न भोजन में भी धांधली, BEO ने थमाया शो-कॉज नोटिस 68 लाख की PM सड़क 1 साल में ही उखड़ी, अफसरों ने झाड़ा पल्ला तो भड़के 7 गांवों के लोग आरोपी ने खुद बनवाया था दरिंदगी का वीडियो, सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद POCSO एक्ट में जेल फॉर्च्यूनर पर गिरा बूम, तो गाड़ी से उतरकर टोलकर्मी को जड़े तड़ातड़ 5 थप्पड़; हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाता रहा कर्मचारी प्राइवेट एयरलाइन FLY91 से जुड़े; 2037 में होना था रिटायर्ड, अब उड़ाएंगे 70 सीटर यात्री विमान फार्मर ID बनवाने पहुंचे ग्रामीणों से की बदसलूकी; बोला- 'राजघराने से हूं, अफसर मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते' बोलीं- टीचरों की ऐप से निगरानी बंद करो, अफसरों के काम का भी ऑनलाइन हिसाब हो, DEO ने थमाया नोटिस बेकाबू स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, 3 सगे भाई-बहनों समेत 4 की मौत; गांव में एक साथ उठीं तीन अर्थियां 3 साल से पुल अधूरा, 20 फीट की सीढ़ी, सरिए और खाई के बीच हर पल हादसे का डर, PWD का सिस्टम फेल रात में डसा, सुबह तक झाड़-फूंक कराते रहे परिजन, समय पर सही इलाज न मिलने से तड़पकर गई जान

: बीजेपी पार्षद के बेटे ने मां-बेटी को कुचला, मौत: हादसे से पहले थार पर कर रहा था स्टंट, पुलिस ने किया गिरफ्तार

MP Gwalior BJP councillor son crushed mother and daughter death: एमपी के ग्वालियर में शुक्रवार रात मां-बेटी को कुचलने वाली थार के चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी नगर निगम में भाजपा पार्षद रेखा चंदन राय का बेटा हर्ष राय (27) है। हर्ष अप्रैल में हुए गोलीकांड मामले में फरार था। हर्ष का स्टंट करते हुए एक वीडियो भी सामने आया है।

इस वीडियो में वह चलती काली थार की ड्राइविंग सीट का गेट खोलकर खड़ा है। उसका दोस्त हर्ष कुमार भी पैसेंजर सीट पर यही स्टंट कर रहा है। अन्य साथी उनका वीडियो बना रहे थे। यह वीडियो घटना से कुछ देर पहले का बताया जा रहा है। यह वही जगह है, जहां पर घटना हुई थी।

दरअसल, शुक्रवार रात मोतीझील के पास बदनापुरा मोड़ पर एक थार ने बाइक सवारों को कुचल दिया था। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने मां-बेटी को मृत घोषित कर दिया। बेटा घायल है। आरोपी हर्ष राय को पुलिस ने शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया।

हर्ष पुलिस से बोला- थार दोस्त के पास है

थार की तलाश करते हुए थाना प्रभारी जीतेंद्र तोमर हर्ष तक पहुंचे। पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसकी थार दोस्त के पास है। ये भी कहा कि हादसे वाले समय वह शहर में नहीं था। पुलिस ने हर्ष की मोबाइल लोकेशन ट्रेस की तो पता चला कि वह शुक्रवार रात घटनास्थल पर ही था। इससे पुष्टि हो गई कि थार हर्ष चला रहा था।

एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया

बदनापुरा रोड पर मां-बेटी को कुचलने के मामले में पुलिस ने थार को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने घटना के समय खुद को बाहर बताकर गुमराह करने की कोशिश की। इस पर भी कार्रवाई की जाएगी।

दोस्त को मिलने बुलाकर गोली चलाई

पुलिस के अनुसार, इसी साल 7 अप्रैल को हर्ष और उसके दोस्त एक रिसॉर्ट में पार्टी करने गए थे। वहां उनका दोस्त अंकेश भी था। यहां किसी साथी के जूते छुपाने को लेकर बहस हो गई। उस समय तो मामला शांत हो गया, लेकिन घर लौटकर हर्ष ने अंकेश को मिलने बुलाया और उस पर फायरिंग कर दी। हर्ष पर हत्या के प्रयास का मामला दर्ज हुआ था। वह पुलिस रिकॉर्ड में फरार चल रहा है।

हर्ष का परिवार मंत्री का करीबी

27 वर्षीय हर्ष राय के पिता चंदन राय पूर्व पार्षद हैं। चंदन राय की पत्नी रेखा राय वर्तमान में घासमंडी राय कॉलोनी वार्ड-4 से पार्षद हैं। जिस क्षेत्र से यह पार्षद हैं वह ग्वालियर विधानसभा में आता है। हर्ष ने बीकॉम किया है। परिवार ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न तोमर और विधानसभा अध्यक्ष नरेन्द्र तोमर के करीबी बताए जा रहा है।

Read more- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS

विज्ञापन

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन