: BJP नेता की पत्नी का फंदे से लटका मिला शव: परिजनों ने कहा- दामाद 5 लाख मांग रहा था, नहीं देने पर कर दी हत्या
भाजपा नेता ने पुलिस को दी सूचना
पुलिस के अनुसार, शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे दशरथ घर पहुंचे। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। उन्होंने खिड़की से देखा कि संगीता फंदे से लटकी हुई है। वह खिड़की से अंदर घुसे और फंदा काटकर पत्नी को नीचे उतारा। तब तक संगीता की मौत हो चुकी थी।
रात करीब साढ़े आठ बजे दशरथ ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे को सील कर दिया। सुबह नौ बजे कमरे का ताला खोला गया। पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
दादा बोले- पांच लाख रुपये मांग रहा था दशरथ
संगीता के पिता ने बताया, दशरथ ने खुद हमें फोन पर सूचना दी कि संगीता ने फांसी लगा ली है। इसके बाद हम यहां आ गए। दामाद बेटी से मारपीट करता था। एक बार बेटी परेशान होकर मायके आ गई थी। समझौता कराकर हमने उसे वापस भेज दिया था।
संगीता के दादा छोटू सिंह राठौर ने बताया, "मैं कल अपनी पोती के ससुराल आया था। दामाद दशरथ पांच लाख रुपए मांग रहा था। मैंने उससे कहा कि मैं गरीब आदमी हूं। इतने रुपए कहां से लाऊंगा?"
Read More- Landmines, Tanks, Ruins: The Afghanista Taliban Left Behind in 2001 29 IAS-IPS
Tags :
संबंधित ख़बरें
नदी में नहाने गए 3 बच्चों समेत 4 की डूबने से मौत : बच्चों को बचाने कूदे पिता भी डूबे, पिता और एक बेटे का शव मिला, 2 की तलाश जारी
शराब पीने के बाद 2 लोगों की मौत : बसपा पार्षद और क्लिनिक संचालक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम; सांस फूलने की शिकायत, 1 हिरासत में
अनूपपुर में मायके जाने की जिद पर पत्नी की हत्या : नशे में पति ने डंडे से पीट-पीटकर मार डाला, रातभर शव के पास सोया, सुबह गोबर से लीपता रहा खून के धब्बे
छत्तीसगढ़ में पेड़ से टकराई बेकाबू बस, 6 की मौत : बस मालिक ने भी तोड़ा दम, 25 यात्री घायल, ड्राइवर समेत 15 की हालत गंभीर; तेज रफ्तार हादसे की वजह
अनूपपुर में 2 सड़क हादसों में 7 लोग घायल : कार-मैजिक की भिड़ंत में 5 जख्मी, एयरबैग खुलने से बची कार सवारों की जान; पेड़ से टकराई बेकाबू बाइक
अमरकंटक के बाबा का कातिल आखिर कौन था? : गुरु-चेले में किस महिला को लेकर झगड़ा हुआ, जंगल के आश्रम में क्या हुआ था; किसने घोंटा गला?
विज्ञापन
विज्ञापन
जरूरी खबरें
विज्ञापन